फतेहपुर। सदर तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष हरि गोविंद व मंत्री प्रदीप कुमार के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान इन लोगों ने मांग किया कि विगत 9 वर्ष से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन करने, प्रारंभिक वेतनमान सूचीकरण ए0सी0पी0 विसंगति, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन, स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 करने, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता, वाहन भत्ता/मोटरसाइकिल भत्ता अनुमन्य करने, विशेष वेतन भत्ता 100 से बढ़ाकर 2500 प्रतिमाह करने आदि मूल मांगे को लेकर धरना दिया गया और उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री का नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। इस अवसर पर धरना देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम कुमार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रजत तिवारी, उप मंत्री योगेंद्र कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विवेक मिश्रा, शोभा साहू, संतोष कुमार, आशुतोष सिंह, आरती देवी, रजत सोनी, पुष्पेंद्र, चंद्र प्रकाश, आकांक्षा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















