खागा, फतेहपुर। शुकदेव इण्टर कालेज खागा के सुशोभित प्रांगण में जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता 2025 शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से विभागीय पर्यवेक्षक की देखरेख मे सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्मठ व सक्रिय जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के करकमलो द्वारा हुआ। समापन विद्यालय के प्रबंधक उदय प्रताप सिंह उर्फ (मुन्ना सिंह) द्वारा विजेताओं को ट्राफी वितरित कर किया गया। कार्यक्रम की सम्पूर्ण देखरेख विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आयोजक संजय कुमार व जनपदीय कीड़ा सचिव भोला सिंह के नेतृत्व मे की गयी। इस प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें सीनियर बालिका वर्ग में खागा प्रथम फतेहपुर (सदर) द्वितीय रही। सीनियर बालक वर्ग में फतेहपुर तहसील प्रथम, विन्दकी तहसील द्वितीय रही। जूनियर बालिका वर्ग मे तहसील खागा प्रथम, विन्दकी द्वितीय, प्रथम बालक वर्ग जूनियर खागा तहसील प्रथम, द्वितीय फतेहपुर तहसील रही। मिनी जूनियर बालक वर्ग खागा तहसील प्रथम रही व मिनी जूनियर बालिका वर्ग में खागा तहसील प्रथम रही। इस मौके पर प्रबंधक उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, खेलकूद शिक्षक भोला सिंह, कॉलेज के शिक्षक सहित छात्र एवं स्टाप मौजूद रहा।















