• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Saturday, June 6, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

*विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में हुआ व्यापक वृक्षारोपण*

News-Desk by News-Desk
June 5, 2026
in हमीरपुर
0
*विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में हुआ व्यापक वृक्षारोपण*

*जनपद के 8.04 लाख पौधरोपण लक्ष्य की पूर्ति हेतु अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग*

हमीरपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद हमीरपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” तथा हरित उत्तर प्रदेश अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद के लिए निर्धारित आठ लाख चार हजार पौधरोपण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया।जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृक्षारोपण किया,जबकि जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय ने जजेज कॉलोनी परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख सुमेरपुर जय नारायण ने विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलौलीतीर स्थित अमृत सरोवर बैठका धाम परिसर में वृक्षारोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद एवं नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने राजाराम इंटर कॉलेज, झलौखर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त जनपद की समस्त तहसीलों, विकास खंडों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्कों, अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेस-वे, नदियों एवं नहरों के किनारों, विद्यालय परिसरों तथा विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में भी बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। वन विभाग द्वारा भी अपने परिसरों एवं चिन्हित स्थलों पर फलदार, छायादार तथा पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी प्रजातियों का रोपण कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे केवल पौधरोपण तक सीमित न रहें, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लें। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों, समाजसेवियों, छात्र-छात्राओं तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

READ ALSO

*हमीरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर पत्रकारों ने श्मशान घाट में किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

*तालाब में डूबने से तीन सगे मासूम भाई-बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम*

Related Posts

*हमीरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर पत्रकारों ने श्मशान घाट में किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
हमीरपुर

June 4, 2026
*मानदेय भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का धरना दूसरे दिन भी जारी*
हमीरपुर

*मानदेय भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का धरना दूसरे दिन भी जारी*

June 3, 2026
*छः दिन से अंधेरे में डूबे चार गांव:*
हमीरपुर

*छः दिन से अंधेरे में डूबे चार गांव:*

June 2, 2026
*यूपी-112 की तत्परता से बची घायल व्यक्ति की जान, नहर से निकालकर पहुंचाया अस्पताल*
हमीरपुर

*यूपी-112 की तत्परता से बची घायल व्यक्ति की जान, नहर से निकालकर पहुंचाया अस्पताल*

June 2, 2026
*भीषण आंधी ने उजाड़े परिंदों के आशियाने, सैकड़ों तोतों की मौत का मार्मिक वीडियो वायरल*
हमीरपुर

*भीषण आंधी ने उजाड़े परिंदों के आशियाने, सैकड़ों तोतों की मौत का मार्मिक वीडियो वायरल*

June 1, 2026
Next Post
थारू समाज की बेटियों के साथ विधायक रोमी साहनी ने मनाया  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

थारू समाज की बेटियों के साथ विधायक रोमी साहनी ने मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

353988
Total Visitors
21
Visitors Today

Recent Posts

  • एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प June 5, 2026
  • बुरहान शहीद बाबा की मजार पर 162वां सालाना उर्स संपन्न, कौमी एकता की मिसाल बना आयोजन June 5, 2026
  • परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाय। June 5, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)