फतेहपुर। उ०प्र० सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन स्थित आडीटोरियम में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ से चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के नव चयनित कतिपय एक्स-रे टेक्नीशियन एवं कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की उपस्थिति में देखा व सुना गया। इसी क्रम में उक्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा जनपद से चयनित 02 एक्स-रे टेक्नीशियन एवं 19 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 राजीव नयन गिरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर शोध अधिकारी, मनोज कुमार, कृष्णपाल एवं मुकेश कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।















