फतेहपुर। पहुंचे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का राधा नगर में सरकंडी ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी के आवास में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी चित्रकूट से लौटते समय संतोष द्विवेदी के आवास में ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ बैठक किया और कहा की फतेहपुर की सभी छहों विधानसभा में जिस विधानसभा में सबसे ज्यादा ब्राह्मण समाज के लोग रहते हो ऐसी विधानसभा को चुनकर उस विधानसभा में 15 अगस्त से चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू किया जाएगा और ब्राह्मण समाज के लोगों को एकत्रित करके जागरूक किया जाएगा। इसके साथी उस विधानसभा से ब्राह्मण समाज के प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में उतारकर समर्थन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा पूरे उत्तर प्रदेश में 78 विधानसभा में ब्राह्मण समाज के चेहरे को तलाशा जा रहा है जिस पर 2027 के विधानसभा चुनाव में तन, मन, धन से साथ सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ब्राह्मण समाज के तमाम युवाओं को आगाह किया की बेवजह अनर्गल प्रलापों से बचें,महीने में कम से कम एक बार ब्राह्मण समाज की बैठक हो, उसमें समाज के सुख-दुख पर चर्चा हो। इसके बाद अगर किसी के साथ कोई मुसीबत आन पड़ी है तो एक साथ मिलकर उसका मुकाबला भी किया जाए। वही प्रधान संतोष द्विवेदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा जिस तरीके से संतोष द्विवेदी के साथ ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य समाज का कुनबा खड़ा दिखाई दे रहा है इससे साफ जाहिर है की संतोष द्विवेदी की छवि फतेहपुर में कुछ अलग ही है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के इतनी बड़ी तादाद में ब्राह्मण समाज के लोग रात्रि में संतोष द्विवेदी के यहां एकत्रित हो गए यह इस बात का प्रतीक है कि ब्राह्मण समाज के युवा भी संतोष द्विवेदी पर आस्था रखते हैं। लिहाजा संतोष द्विवेदी को उन्होंने फतेहपुर का एक बड़ा चेहरा घोषित करके शीघ्र ही ब्राह्मण समाज का सम्मेलन फतेहपुर में करवाने पर भी सहमत व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का संतोष द्विवेदी के पुत्र वैभव द्विवेदी ने भी अपने तमाम युवा साथियों के साथ माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया और कहा कि युवा तरुणाई उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी नजर आएगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (आर) जिला अध्यक्ष पंडित आशीष त्रिपाठी, गणेश तिवारी, दिनेश तिवारी, अजय अवस्थी, अनिल शुक्ला शुभांग मिश्रा, प्रशांत तिवारी, विजय द्विवेदी, सनी गुप्ता, सुशील मिश्रा, नतीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।















