• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, November 18, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

विकसित भारत के निर्माण के लिए तकनीक, नवाचार और मिशन मोड नेतृत्व को बढ़ावा देना आवश्यक :श्री ए.के. शर्मा

News-Desk by News-Desk
November 17, 2026
in अन्य, नई दिल्ली
0
विकसित भारत के निर्माण के लिए तकनीक, नवाचार और मिशन मोड नेतृत्व को बढ़ावा देना आवश्यक :श्री ए.के. शर्मा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘लीडरशिप एज ए मिशन’ (Leadership as a Mission) विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभवों को साझा करते हुए सुशासन, तकनीकी नवाचार और प्रभावी नेतृत्व को विकसित भारत के निर्माण का आधार बताया। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत की मजबूत नींव रखी जा चुकी है और उनके नेतृत्व में आने वाले 25 वर्षों में भारत निश्चित रूप से विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को प्राप्त करेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीक आधारित नवाचार को प्राथमिकता देकर सुशासन का एक नया मॉडल प्रस्तुत किया है, जो आज देश के विकास को नई गति प्रदान कर रहा है।

मंत्री श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2001 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने प्रदेश के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एक साथ संवाद करने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तकनीक का उपयोग किया गया, जो उस समय प्रशासनिक व्यवस्था में एक अभिनव पहल थी। इस पहल ने शासन और प्रशासन के बीच सीधे संवाद, बेहतर समन्वय तथा निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन की नई शुरुआत की।

READ ALSO

बहन के गले में खराश बनी गायिका की किस्मत का दरवाजा, एक मौके ने बदल दी जिंदगी

यूपी के सभी 75 जिलों में 22 नवंबर को एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, शाम 6 बजे बजेगा सायरन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर गुजरात में ‘स्वागत’ (SWAGAT) नामक तकनीक आधारित जनशिकायत निवारण प्रणाली विकसित की गई। इस व्यवस्था के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का सीधे उच्च स्तर पर संज्ञान लेकर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया गया। यह प्रणाली आज भी गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय में संचालित है तथा इसे लोक सेवा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच का उदाहरण है कि उन्होंने तकनीक को केवल प्रशासनिक सुविधा नहीं, बल्कि जनसेवा और सुशासन का सशक्त माध्यम बनाया।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री नरेंद्र मोदी ने इसी सोच को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाते हुए ‘प्रगति’ (PRAGATI) जैसी महत्वपूर्ण तकनीक आधारित समीक्षा प्रणाली की शुरुआत कराई। इसके माध्यम से देश की बड़ी विकास परियोजनाओं, महत्वपूर्ण योजनाओं तथा लंबित कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की जाती है। इस व्यवस्था ने परियोजनाओं की निगरानी, समयबद्ध क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय को नई मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तकनीक आधारित प्रशासन ने विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता दोनों को बेहतर बनाया है।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ना होगा। इसके लिए ऐसे नेतृत्व को प्रोत्साहित करना आवश्यक है, जो आधुनिक तकनीक को अपनाने, नए प्रयोग करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सोच रखता हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व इसी दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। उनके मार्गदर्शन में देश डिजिटल तकनीक, नवाचार और सुशासन के माध्यम से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

कार्यशाला में मंत्री श्री शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों, नीति-निर्धारकों एवं प्रतिभागियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रभावी नेतृत्व का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए जनसेवा के प्रति समर्पण, संवेदनशील प्रशासन, समयबद्ध निर्णय और परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति आवश्यक है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में मिशन मोड नेतृत्व की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के प्रमुख सचिव डॉक्टर पी के मिश्रा, नीति आयोग के पूर्व सीईओ श्री बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम, नीति आयोग की विशिष्ट फेलो सुश्री देबजानी घोष, आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर विशाल गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नीति-निर्धारक, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Posts

बहन के गले में खराश बनी गायिका की किस्मत का दरवाजा, एक मौके ने बदल दी जिंदगी
अन्य

बहन के गले में खराश बनी गायिका की किस्मत का दरवाजा, एक मौके ने बदल दी जिंदगी

November 17, 2026
यूपी के सभी 75 जिलों में 22 नवंबर को एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, शाम 6 बजे बजेगा सायरन
अन्य

यूपी के सभी 75 जिलों में 22 नवंबर को एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, शाम 6 बजे बजेगा सायरन

November 17, 2026
सोशल मीडिया के लाइक्स के पीछे भाग रहे बच्चे, प्रतिक्रिया न मिलने पर हो रहे मायूस
अन्य

सोशल मीडिया के लाइक्स के पीछे भाग रहे बच्चे, प्रतिक्रिया न मिलने पर हो रहे मायूस

November 17, 2026
दिल्ली चिड़ियाघर की बर्ड चेकलिस्ट में शामिल हुई नई प्रजाति, पहली बार दिखा नार्दर्न शोवलर
अन्य

दिल्ली चिड़ियाघर की बर्ड चेकलिस्ट में शामिल हुई नई प्रजाति, पहली बार दिखा नार्दर्न शोवलर

November 17, 2026
ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसों का कहर, 356 दुर्घटनाओं में 229 लोगों की मौत
अन्य

ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसों का कहर, 356 दुर्घटनाओं में 229 लोगों की मौत

November 17, 2026
एमएस धोनी ने IPL को कहा अलविदा, अब CSK के मेंटर बनकर संभालेंगे नई जिम्मेदारी
अन्य

एमएस धोनी ने IPL को कहा अलविदा, अब CSK के मेंटर बनकर संभालेंगे नई जिम्मेदारी

November 17, 2026
Next Post
यूपी के सभी 75 जिलों में 22 नवंबर को एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, शाम 6 बजे बजेगा सायरन

यूपी के सभी 75 जिलों में 22 नवंबर को एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, शाम 6 बजे बजेगा सायरन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

618826
Total Visitors
24
Visitors Today

Recent Posts

  • बहन के गले में खराश बनी गायिका की किस्मत का दरवाजा, एक मौके ने बदल दी जिंदगी November 17, 2026
  • यूपी के सभी 75 जिलों में 22 नवंबर को एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, शाम 6 बजे बजेगा सायरन November 17, 2026
  • विकसित भारत के निर्माण के लिए तकनीक, नवाचार और मिशन मोड नेतृत्व को बढ़ावा देना आवश्यक :श्री ए.के. शर्मा November 17, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)