• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Friday, April 3, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

ओवरलोडिंग से सड़कों का निकला कचूमर, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ होती औपचारिकता!

News-Desk by News-Desk
August 23, 2025
in फतेहपुर
0
ओवरलोडिंग से सड़कों का निकला कचूमर, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ होती औपचारिकता!

READ ALSO

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा

स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार

-डंपिंग ग्राउंड के पास सड़क पर दो दर्जन ओवरलोड ट्रक, एआरटीओ की गाड़ी महज एक किलोमीटर पहले से ही बीच रास्ते हुई वापस
-डंप संचालकों की मनमानी पर प्रशासन खामोश, एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी
असोथर, फतेहपुर।     क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला असोथर थाना क्षेत्र के जरौली के मजरे सिंघूतारा डंपिंग ग्राउंड के पास का है। शुक्रवार को परिवहन विभाग की टीम एआरटीओ के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के लिए निकली थी। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि डंपिंग ग्राउंड से कुछ ही दूरी पहले टीम ने अपने वाहन मोड़ लिए और वापस लौट आई। जबकि उसी मार्ग पर लगभग दो दर्जन से अधिक ओवरलोड वाहन कतारबद्ध खड़े थे। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जब मुख्य सड़क पर ही ओवरलोड वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही थी, तो आखिर एआरटीओ की टीम वहां तक क्यों नहीं पहुंची? ग्रामीणों का कहना है कि डंप संचालकों की मनमानी और प्रशासन की ढिलाई से ओवरलोडिंग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही। यह स्थिति अब नासूर बन चुकी है। बार-बार मीडिया और सोशल मीडिया में मुद्दा उठाए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारी केवल औपचारिकता निभाने तक ही सीमित हैं। शिकायतों पर कभी-कभार एक-दो वाहनों पर जुर्माना तो ठोंक दिया जाता है, लेकिन उसके बाद पुनः ओवरलोड वाहनों की धड़ल्ले से आवाजाही शुरू हो जाती है।
ओवरलोडिंग से सड़कें हो रही जर्जर
ग्रामीण बताते हैं कि करोड़ों की लागत से बनी कौहनदृजरौली मार्ग व कठौतादृसैबसी मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की निरंतर आवाजाही से सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है। गिट्टियां बाहर आ गई हैं और बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। बच्चों और राहगीरों को रोजाना हादसों का खतरा झेलना पड़ रहा है। आए दिन साइकिल सवार और स्कूली बच्चे सड़क कीचड़ और गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
एबीवीपी ने उठाई आवाज
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई असोथर ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। परिषद ने कहा कि वर्षों बाद छात्राओं को आवागमन के लिए अच्छी सड़क मिली थी, लेकिन अब डंप संचालकों की मिलीभगत से ओवरलोड वाहन उसे चकनाचूर कर रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया गया और सड़कों को बचाने के ठोस प्रयास नहीं हुए, तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने को बाध्य होगी। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस, परिवहन विभाग व जिला प्रशासन की होगी।
मिलीभगत पर उठ रहे सवाल
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस, खनिज विभाग और परिवहन विभाग की मिलीभगत से डंप संचालकों के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद अवैध खनन और ओवरलोडिंग का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।
ओवरलोडिंग की समस्या बनी नासूर, सड़कों का निकाला कचूमर
ओवरलोडिंग की समस्या ने असोथर क्षेत्र की सड़कों को बुरी तरह बर्बाद कर दिया है। यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले कुछ ही महीनों में करोड़ों की लागत से बनी सड़कें पूरी तरह ध्वस्त हो जाएंगी। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी सिर्फ कागजी कार्रवाई कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। वहीं, लोगों ने शासन-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Tags: #FormalActionOnly#InfrastructureDamage#OverloadingIssue#RoadDamage#TransportProblems

Related Posts

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा
फतेहपुर

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा

April 1, 2026
स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार
फतेहपुर

स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार

April 1, 2026
हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक
फतेहपुर

हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक

April 1, 2026
यूपीपीसीएस में नवी रैंनक हासिल कर शुभम ने जनपद का नाम किया रौश न
फतेहपुर

यूपीपीसीएस में नवी रैंनक हासिल कर शुभम ने जनपद का नाम किया रौश न

March 31, 2026
यूपीपीसीएस में लेखपाल बन गए कमर्शियल टैक्स आफिसर
फतेहपुर

यूपीपीसीएस में लेखपाल बन गए कमर्शियल टैक्स आफिसर

March 31, 2026
व्यापार मण्डल का होली व ईद मिलन समारोह सम्पन्न
फतेहपुर

व्यापार मण्डल का होली व ईद मिलन समारोह सम्पन्न

March 31, 2026
Next Post
होमगार्ड की गोद में बैठी युवती का वीडियो वायरल

होमगार्ड की गोद में बैठी युवती का वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

243723
Total Visitors
825
Visitors Today

Recent Posts

  • शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का हुआ शुभारंभ April 2, 2026
  • मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया April 2, 2026
  • पुरानी रंजिश में युवती पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, गीडा पुलिस ने दबोचा April 2, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)