फतेहपुर। खागा क्षेत्र के ग्राम बुदवन में अष्टादश भुजा धारिणी मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित नवरात्रि महोत्सव में प्रदेश की ग्राम विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम मंगलवार को भाग लेगी और मां भगवती की पूजा अर्चना करेंगी। इस अवसर पर वह ग्राम विकास से जुड़ी जन समस्याओं को भी सुनेगी। कार्यक्रम के आयोजक डॉ संतोष कुमार सिंह, प्रो. हरि शंकर सिंह उमा शंकर सिंह ने बताया कि मंदिर में हर दिन बड़े हर्ष उल्लास के साथ नवरात्रि महोत्सव में विभिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गांव के हजारों लोग शामिल होकर पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में हमेशा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।















