• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Saturday, January 17, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

मनरेगा का नाम बदलकर किए गए महत्वपूर्ण सुधार: अजीत

News-Desk by News-Desk
January 11, 2026
in फतेहपुर
0
मनरेगा का नाम बदलकर किए गए महत्वपूर्ण सुधार: अजीत

READ ALSO

डॉ. अमित सिंह को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

ग्राम चौपाल लगा सुनीं समस्याएं

– अब जी राम जी योजना के तहत ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
– 2014 के बाद से देश के ग्रामीण परिदृश्य में तेजी से हुआ विकास
– पत्रकारों से बातचीत करते प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल।
फतेहपुर। भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, विधायक विकास गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह गठबंधन के जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में केन्द्र सरकार के जी राम जी योजना पर चर्चा करते हुए योजना के गुणवत्तापूर्ण उत्कृष्ट जनकल्याणकारी बदलावों पर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि जी राम जी की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण मजदूरों को उनके किए गए कार्यों का सही तरीके से निर्धारण नहीं हो पा रहा था। मनरेगा में भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया था। लिहाजा उस भ्रष्टाचार को किस तरीके से दूर किया जाए और तमाम गरीब मजदूरों को उनके किए गए कार्यों का भुगतान उनके खाते में पारदर्शिता तरीके से पहुंच सके इसलिए इस योजना का नाम बदलते हुए कई उसमें महत्वपूर्ण सुधार भी किए गए हैं। अब जी राम जी योजना के तहत ग्रामीणों को उनके किए गए कार्यों का सही तरीके से लाभ मिल पाएगा। 2014 के बाद से देश के ग्रामीण परिदृश्य में तेजी से विकास हुआ है। इसीलिए पुराना ओपन एंडेड मॉडल आज की ग्रामीण अर्थव्यवस्था से मेल नहीं खाता। 2005 में हमारी ज़रूरतें अलग थी। अब हमारी ज़रूरतें अलग है। इसलिए 2025 की आवश्यकताओं के अनुरूप इस ग्रामीण रोजगार योजना का पुनर्गठन करना आवश्यक था। अब हर गरीब को रोजगार मिले उसकी गरिमा का सम्मान हो और गरीब जनजाति और पिछड़े वर्ग को रोजगार मिले, विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का एक नया ढांचा खड़ा करना उद्देश्य है। यह कानून महात्मा गांधी की सोच के अनुरूप है और रामराज्य की स्थापना की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस नई योजना में न केवल रोजगार की अवधि बढ़ाई गई है। साथ ही मजदूरी का भुगतान भी जल्दी होगा। हर ग्रामीण परिवार को हर साल 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी। वन क्षेत्र में काम करने वाले अनुसूचित जनजाति के कामगारों को 25 दिन अधिक रोजगार मिलेगा। नया कानून चार प्राथमिकताओं पर केंद्रित रहेगा। जिसमें जल संबंधी कार्य। मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढांचे का निर्माण। आजीविका संबंधी बुनियादी ढांचे का निर्माण। अत्यधिक मौसमी घटनाओं के प्रभाव को कम करने हेतु विशेष कार्य, जल सुरक्षा से खेती को बढ़ावा मिलेगा। सड़के और कनेक्टिविटी से बाजार में सुधार होगा। भंडारण और आजीविका संपत्तियां ग्रामीण आय में वृद्धि लायेंगी। जलवायु अनुकूल कार्य गांव को सशक्त बनाएंगे। जी राम जी अधिनियम में यह भी प्रावधान किया गया है की बुवाई और कटाई के मौसम में 60 दिन काम बंद कर दिया जाएगा।इसका उद्देश्य बुवाई और कटाई के समय मजदूरों की कमी नहीं होने देना है। जबकि मनरेगा में ऐसा कोई प्रावधान नहीं था। इसीलिए जी राम जी अधिनियम अधिक प्रभावशाली है।

Tags: #AjitStatement#DevelopmentReforms#EmploymentGuarantee#MNREGA#RuralDevelopment#VillageProgress#WelfareSchemes

Related Posts

डॉ. अमित सिंह को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
फतेहपुर

डॉ. अमित सिंह को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

January 16, 2026
ग्राम चौपाल लगा सुनीं समस्याएं
फतेहपुर

ग्राम चौपाल लगा सुनीं समस्याएं

January 16, 2026
साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की एसडीएम से शिकायत
फतेहपुर

साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की एसडीएम से शिकायत

January 16, 2026
विधायक ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल व शाल
फतेहपुर

विधायक ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल व शाल

January 16, 2026
डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहन को झण्डी दिखा किया रवाना
फतेहपुर

डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहन को झण्डी दिखा किया रवाना

January 16, 2026
हैदरगढ़ टोल प्लाजा की घटना पर अधिवक्ताओं में नाराजगी
फतेहपुर

हैदरगढ़ टोल प्लाजा की घटना पर अधिवक्ताओं में नाराजगी

January 16, 2026
Next Post
एसआईआर अभियान में मतदाता सूची का वाचन, 4000 नए आवेदन आए

एसआईआर अभियान में मतदाता सूची का वाचन, 4000 नए आवेदन आए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

180417
Total Visitors
455
Visitors Today

Recent Posts

  • डॉ. अमित सिंह को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान January 16, 2026
  • ग्राम चौपाल लगा सुनीं समस्याएं January 16, 2026
  • साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की एसडीएम से शिकायत January 16, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)