फतेहपुर। भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक आधुनिक भारत के शिल्पकार महान स्वतंत्रता सेनानी व भारत रतन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पटेल सेवा संस्थान के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया तो इसके साथी पटेल नगर चौराहे स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर इन लोगों ने माल्यार्पण किया और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, बलिराज उमराव, पुनीत वीर विक्रम, केपी सिंह, देवेंद्र पटेल, लाल देवेंद्र पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वही पटेल सेवा संस्थान में गोष्ठी का भी आयोजन किया गया तो वहीं अपना दल यस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल के नेतृत्व में पटेल नगर चौराहे में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बृजेश पाल, सर्वेश पटेल, अमित पटेल, राजू पटेल, रमेश कुमार, सुरेश सिंह, कांति कुशवाहा, शुभम पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















