• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Friday, January 16, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

जिले में पारम्परिक ढंग से मनाया मकर संक्रान्ति का पर्व

News-Desk by News-Desk
January 15, 2026
in फतेहपुर
0
जिले में पारम्परिक ढंग से मनाया मकर संक्रान्ति का पर्व

– अलग-अलग स्थानों पर खिचड़ी भोज के हुए कार्यक्रम
– विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये गए खिचड़ी भोज में शामिल लोग।
फतेहपुर। मकर संक्रांन्ति का पर्व गुरूवार को समूचे जनपद में हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। पर्व के मौके पर विभिन्न संगठनों द्वारा खिचड़ी भोज के आयोजन भी किये गये। साथ ही कैम्प लगाकर खिचड़ी का वितरण किया गया। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने सुबह-सुबह गंगा स्नान में डुबकी लगाई तत्पश्चात खिचड़ी का लुत्फ उठाया। मकर संक्रान्ति के पर्व को लेकर कई दिनों पहले से तैयारियां की जा रही थीं। महिलाओं ने तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए जमकर खरीददारी की थी। सुबह से ही पर्व को लेकर सभी घरों में गजब का उत्साह देखा गया। उरद की दाल की खिचड़ी, दही बड़ा, पापड़ सहित अन्य व्यंजन तैयार किये। सर्वप्रथम लोगों ने स्नान किया तत्पश्चात पूजा-अर्चना हुई और गर्मागरम खिचड़ी का लुत्फ उठाया। इसके अलावा ओम घाट भिटौरा सहित अन्य घाटों पर गंगा स्नान करने वालों का जमावड़ा लगा रहा। मान्यता के अनुसार सर्वप्रथम लोगों ने गंगा स्नान किया तत्पश्चात खिचड़ी का आनन्द उठाया। पर्व को लेकर कई स्थानों पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मानव सेवा परिवार की ओर से शीतला मंदिर, कोतवाली रोड के निकट मंगलवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य ट्रस्टी राधेश्याम हयारण ने कार्यक्रम कराया। प्रातः काल से ही चाय और पकौड़ी की व्यवस्था की गई। जिसके बाद श्रद्धालुओं व राहगीरों को खिचड़ी वितरित की गई। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजपा महामंत्री विनोद सिंह, हरिओम हयारण, पंकज केसरवानी, अमित शरण बॉबी (पत्रकार), डॉ. रवीनाथ गुप्ता, पंडित रामशरण, दिलीप गुप्ता, नारायण बाबू गुप्ता, गोलू साहू, मनीषा गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद कसेरा, सुमित गुप्ता, शिवप्रसाद मामा, इस्माइल वारसी सहित अनेक सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारियों ने खजुहा में व्यापारियों और आम जनमानस के मध्य खिचड़ी वितरित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मित द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री, जय किशन, जिला उपाध्यक्ष सलामत अली, अनिल महाजन, प्रियंका पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। श्री सीताराम मंदिर सिद्धपीठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर गोपालनगर में श्री सीताराम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता भी खिचड़ी भोज मे शामिल हुए। छोटे बच्चों को पतंग वितरण वितरण किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, तेलियानी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अभिषेक त्रिवेदी, प्रकाश चंद्र गुप्ता, दिनेश तिवारी खलीफा, अवनीश कुमार, मोहित गुप्ता, मनीष कुमार, आशीष गुप्ता समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित रहें। उधर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा लाजहीरा कलक्टरगंज में खिचडी सहभोज एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समाज को संगठित रहने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्त, युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल, संजय गुप्ता, विनय गुप्ता फौजी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी, राम विशाल गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता संजय गुप्ता, नरायण गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष उमाशरन गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके अलावा पावर ग्रिड की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिकों ने तांबेश्वर मंदिर गेट के सामने पण्डाल लगाकर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। सभी श्रद्धालुओं के बीच गरमा गरम खिचड़ी परोसी गई। इस मौके पर एसएस पाण्डेय, रामेश्वर सिंह, जगनन्दन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, संजय सिंह, एके दीक्षित, विजय कुमार, राजीव कुमार, राजेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

दिन भर चला पतंगबाजी का दौर
फतेहपुर। मकर संक्रान्ति के पर्व पर पतंगबाजी भी अहम है। पर्व में प्रथा के अनुसार पतंगबाजी करने के लिए सुबह से ही दुकानों पर युवाओं एवं बच्चों की भीड़ लगी रही। दुकानों पर सजी रंग-बिरंगी पतंगे सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। युवाओं एवं बच्चों ने अपनी मन पसंदीदा पतंगे, डोर व मंझा खरीदा और किसी ने अपने घर की छत तो किसी ने मैदान में पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। दांव-पेंच के दौरान किसी की पतंग कटी को बच्चों का हुजूम का हुजूम पतंग लूटने के लिए दौड़ पड़ा। छीनाझपटी के बीच पतंग के टुकड़े-टुकड़े भी हुये। आसमान पर रंग-बिरंगी लहलहा रही पतंगे अपनी ओर लोगों को आकर्षित कर रही थी। ठण्ड के बावजूद लोगों ने पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। देर शाम तक पतंगबाजी का दौर चला।

READ ALSO

डाक अधीक्षक रमेश यादव बने असिस्टेंट सेक्रेटरी

पूर्व सैनिकों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Tags: #CulturalHeritage#FestivalOfKites#IndianTradition#MakarSankranti#TraditionalCelebration

Related Posts

डाक अधीक्षक रमेश यादव बने असिस्टेंट सेक्रेटरी
फतेहपुर

डाक अधीक्षक रमेश यादव बने असिस्टेंट सेक्रेटरी

January 15, 2026
पूर्व सैनिकों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
फतेहपुर

पूर्व सैनिकों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

January 15, 2026
लोहारी के कैंप कार्यालय में लगा जनता दरबार
फतेहपुर

लोहारी के कैंप कार्यालय में लगा जनता दरबार

January 15, 2026
सेना दिवस पर आर्मी ट्रेनिंग सेंटर ने निकाली रैली
फतेहपुर

सेना दिवस पर आर्मी ट्रेनिंग सेंटर ने निकाली रैली

January 15, 2026
जन उद्योग व्यापार मंडल का खुला जिला संपर्क कार्यालय
फतेहपुर

जन उद्योग व्यापार मंडल का खुला जिला संपर्क कार्यालय

January 15, 2026
करमचंदपुर सांड़ा गांव में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर
फतेहपुर

करमचंदपुर सांड़ा गांव में लगा निःशुल्क नेत्र शिविर

January 15, 2026
Next Post
पूर्व सैनिकों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

पूर्व सैनिकों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

179686
Total Visitors
610
Visitors Today

Recent Posts

  • डाक अधीक्षक रमेश यादव बने असिस्टेंट सेक्रेटरी January 15, 2026
  • पूर्व सैनिकों ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि January 15, 2026
  • जिले में पारम्परिक ढंग से मनाया मकर संक्रान्ति का पर्व January 15, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)