• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Saturday, March 7, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

घर में घुसकर दबंगों का हमला, महिलाओं से मारपीट

News-Desk by News-Desk
March 6, 2026
in फतेहपुर
0
घर में घुसकर दबंगों का हमला, महिलाओं से मारपीट
  • तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटका, हालत गंभीर

मौदहा(हमीरपुर)- मौदहा कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडों और तमंचों से लैस होकर घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।यह घटना मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव में गुरुवार रात की बताई जा रही है। पीड़ित प्रमोद कुशवाहा के अनुसार गांव के ही कुछ दबंग उनके घर पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने प्रमोद के साथ-साथ घर में मौजूद महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी पीट दिया।कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि श्याम बाबू, रोहित उर्फ तुर्रा, राहुल, सुरेश, रामप्रकाश समेत करीब एक दर्जन लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि इन लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की।

इसी दौरान एक आरोपी ने तीन माह के मासूम बच्चे को गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को मौदहा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार की बुजुर्ग महिला कुसमा ने बताया कि आरोपियों के साथ पहले से रंजिश चल रही है। उनका कहना है कि आरोपी उनके खेत से हरी लाही काट रहे थे, जिसे मना करने पर उन्होंने रंजिश मान ली और हमला कर दिया। कुसमा के मुताबिक करीब तीन माह पहले भी इन्हीं लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया था। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि नामजद आरोपियों ने करीब पांच वर्ष पहले पुलिस की गाड़ी पर हमला कर सिपाहियों के साथ भी मारपीट की थी। फिलहाल पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO

कुरान मुकम्मल होने पर मुफ्ती अजहर शम्सी के आंख से छलके आंसू

सपा नेता के रोजा इफ्तार में मांगी गई मुल्क में अमन चैन की दुआएं

Tags: #AttackCase#CrimeNews#LocalNews#MahilaSuraksha#PoliceAction#UPCrime#UPNews

Related Posts

कुरान मुकम्मल होने पर मुफ्ती अजहर शम्सी के आंख से छलके आंसू
फतेहपुर

कुरान मुकम्मल होने पर मुफ्ती अजहर शम्सी के आंख से छलके आंसू

March 6, 2026
सपा नेता के रोजा इफ्तार में मांगी गई मुल्क में अमन चैन की दुआएं
फतेहपुर

सपा नेता के रोजा इफ्तार में मांगी गई मुल्क में अमन चैन की दुआएं

March 6, 2026
बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने बलिदान दिवस पर दोहराई मांग
फतेहपुर

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने बलिदान दिवस पर दोहराई मांग

March 6, 2026
छिनैती कांड का खुलासा, तीन आरोपी बुलेट व माल सहित गिरफ्तार
फतेहपुर

छिनैती कांड का खुलासा, तीन आरोपी बुलेट व माल सहित गिरफ्तार

March 3, 2026
होली में घर वापसी की मशक्कत, ट्रेनें व बसें फुल
फतेहपुर

होली में घर वापसी की मशक्कत, ट्रेनें व बसें फुल

March 3, 2026
आदर्श होली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल
फतेहपुर

आदर्श होली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल

March 3, 2026
Next Post
कुरान मुकम्मल होने पर मुफ्ती अजहर शम्सी के आंख से छलके आंसू

कुरान मुकम्मल होने पर मुफ्ती अजहर शम्सी के आंख से छलके आंसू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

215264
Total Visitors
59
Visitors Today

Recent Posts

  • खाड़ी देशों में फसें जनपद के कई परिवार, परिजन चिंतित March 6, 2026
  • रोजेदारों ने अदा की रमजान के तीसरे जुमे की नमाज March 6, 2026
  • कुरान मुकम्मल होने पर मुफ्ती अजहर शम्सी के आंख से छलके आंसू March 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)