फतेहपुर। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य सड़क परिवहन निगम को रोडवेज बस स्टॉप की समस्याओं के निराकरण के संबंध में उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा लगभग चार महीने पूर्व ज्वालागंज बस स्टॉप में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया था जिनका निस्तारण अभी तक नहीं हुआ है इस संबंध में पुनः अग्रलिखित समस्याओं से अवगत कराते उनका शीघ्र निस्तारण करने की मांग किया। जिसमें बस स्टॉप प्रवेश द्वार पर लोगों का खुले पर मूत्र विसर्जन तत्काल रोका जाएं तथा बस स्टॉप की बसों का संचालन मुख्य मार्ग से करने के कारण यातायात बाधित होता है, इस पर रोक लगाई जाएं कानपुर और प्रयागराज से आने वाली बसे दिन/रात में शहर के अंदर बस स्टॉप से ना आकर हाइवे में कहीं भी छोड़ देते है जिससे व्यापारियों और यात्रियों को सुरक्षा एवं यातायात संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है ,इस पर शीघ्र कार्यवाही की जाएं वर्तमान में फतेहपुर लखनऊ मार्ग का किराया बढ़ाया गया है जिससे व्यापारियों और यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है जिसे तत्काल पूर्ववत किया जाए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनोज साहू, कृष्ण कुमार तिवारी, जय किशन, प्रशांत सिंह चौहान, सलामत अली, जितेन त्रिवेदी, अंकित पुरवार, सौरभ गुप्ता, प्रेम दत्त उमराव, अनिल महाजन, आकाश सिंह भदौरिया, शिवम कुमार दीक्षित उपस्थित रहे।















