फतेहपुर। बिंदकी तहसील के ग्राम दौलतपुर के रहने वाले अनूप कुमार पुत्र स्वर्गीय बुद्धी लाल ने जिला अधिकारी के नाम दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया की गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने अवैधानिक तरीके से बिना किसी अधिकार के दबंगई के बल पर गाटा संख्या 226 रकबा 0.0320 हेक्टेयर जो की खाद गड्ढे की भूमि है पर मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। सामान्य आबादी हेतु सुरक्षित भूमि है तथा उक्त आराजी से आवा गमन हेतु सार्वजनिक रास्ता कायम है उस पर भी अवैधानिक रूप से कब्जा कर मंदिर एवं रोड साइड दुकानों का निर्माण करवा रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि जब उसने मना किया तो उसे गाली गलौज और अप शब्दों का प्रयोग करते हैं। पीड़ित व्यक्ति ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ जांच करवाकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया। इसके साथी राजस्व अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माण ध्वस्त करने हेतु राजस्व अधिकारियों को भी आदेशित करने की मांग किया।















