• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, September 21, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

“नाले में गिरे दो सगे भाई, मां ने बड़े को बचाया… छोटा जिंदगी की जंग हारा”

News-Desk by News-Desk
January 25, 2026
in झारखंड
0
“नाले में गिरे दो सगे भाई, मां ने बड़े को बचाया… छोटा जिंदगी की जंग हारा”

झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां घर के पास खेल रहे दो मासूम भाई अचानक एक गहरे नाले में जा गिरे. इस हादसे में एक मां ने अपनी जान पर खेलकर अपने बड़े बेटे को तो मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया, लेकिन महज ढाई साल का छोटा बेटा नाले की गहराई में समा गया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में गम और सन्नाटा पसरा हुआ है. मामला कांटाटोली इलाके के गौस नगर (गली नंबर 7) का है.

जानकारी के अनुसार, अरशद के दो मासूम बेटे, ढाई वर्षीय फरहान और साढ़े तीन वर्षीय अरहम मंगलवार को घर के पास ही एक खाली मैदान में खेल रहे थे.  खेलते-खेलते दोनों बच्चे पास ही स्थित एक बड़े नाले के किनारे चले गए. अचानक पैर फिसलने से दोनों भाई गहरे और गंदे पानी में गिर पड़े. जैसे ही बच्चों की मां, निकहत को इस बात की भनक लगी, वह बदहवास होकर नाले की ओर दौड़ीं. उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए पानी में हाथ डालकर बड़े बेटे अरहम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन छोटा बेटा फरहान तब तक गहरे पानी में डूबकर ओझल हो चुका था। शोर सुनकर स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़े और काफी मशक्कत के बाद फरहान को बाहर निकाला गया. उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया.

READ ALSO

No Content Available

चेतावनी के बाद भी टल न सका हादसा

पड़ोसियों का कहना है कि वे अक्सर बच्चों को नाले के पास जाने से टोकते थे. कई बार उनके पिता को भी इस खतरे से आगाह किया गया था. मां निकहत भी हमेशा बच्चों पर नजर रखती थीं, लेकिन मंगलवार को चंद लम्हों की लापरवाही ने सब कुछ उजाड़ दिया. रोती-बिलखती मां बार-बार यही कह रही थी कि अगर वह कुछ पल के लिए घर के अंदर न जाती, तो शायद उसका जिगर का टुकड़ा जिंदा होता.

पुलिस की कार्रवाई और मौत की वजह

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि नाले के गंदे पानी में डूबने के कारण मासूम फरहान के पेट में काफी पानी चला गया था, जो संभवतः उसकी मौत का मुख्य कारण बना. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया है. इस हादसे ने एक बार फिर खुले नालों और रिहायशी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Tags: #AccidentalDeath#ChildSafety#HeartbreakingNews#LocalNews#TwoBrothersTragicIncident

Related Posts

No Content Available
Next Post
निर्वाचन कार्य में अच्छा काम करने वाले नदीम खान सम्मानित

निर्वाचन कार्य में अच्छा काम करने वाले नदीम खान सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, दार्चुला में नदी का रास्ता बंद; 1300 से ज्यादा मौतें, हजारों लापता

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही, दार्चुला में नदी का रास्ता बंद; 1300 से ज्यादा मौतें, हजारों लापता

September 5, 2026
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

493310
Total Visitors
562
Visitors Today

Recent Posts

  • बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, बिंदकी क्षेत्र में 102 मच्छरदानियां वितरित September 15, 2026
  • फतेहपुर में नाबालिग विवाहिता की डिलीवरी के बाद मौत, इलाज में देरी और झाड़-फूंक के आरोप से मचा हड़कंप September 15, 2026
  • खागा में वामदलों ने किया प्रदर्शन, सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी September 15, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)