• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, October 22, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

यूपी पुलिस के सिंघम डा. अरविंद चतुर्वेदी ने किये दर्जन भर एनकाउंटर

LJ-Admin by LJ-Admin
July 22, 2023
in अन्य
0

READ ALSO

जमानियां नगर पालिका में सभासदों का धरना नौवें दिन भी जारी, मांगें पूरी नहीं होने पर इस्तीफे की चेतावनी

फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 350 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में यूं तो तेजतर्रार जांबाज अफसरो की कमी नहीं है, यह अफसर अपनी बहादुरी के कारण समय समय पर पुलिस के गौरव को बढ़ाते चले आ रहे हैं। तेजतर्रार अफसरों के क्रिया कलापों से जहां आम जनता इनकी पनाह में सुरक्षित महसूस करती है तो वहीं अपराधी इन पुलिस अफसरों के नाम से ही खौफ खाते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं 2011 बैच के आइपीएस अफसर डा. अरविंद चतुर्वेदी की। पुलिस विभाग के बेहद अनुभवशाली, जमीनी स्तर पर काम करने वाले इस जांबाज अधिकारी ने करीब 15 साल एसटीएफ में रह कर माफियाओं के चक्रव्यूह को तबाह कर दिया था। मुख्तार जैसे नामी गिरामी गिरोह की उस दौर में कमर तोड़ दी थी, जब उनका साम्रराज्य ऊरोज पर था। डा. चतुर्वेदी के कार्यकाल में लगभग 12 एनकाउंटर का श्रेय भी जाता है। जिन भी अपराधियों के एनकाउंटर किये वह किसी न किसी गैंग के सक्रिय सदस्य के रूप काम करते थे, जिनकी जरायम की दुनिया में तूती बोलती थी। आईपीएस डॉ अरविंद चतुर्वेदी की बहादुरी के कारण इन्हें दो बार राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरूस्कार से भी नवाजा जा चुका है। वहीं संगठित अपराधों से निपटने की आधुनिक तकनीकियों विषय पर अधिकारियों को दिए गए प्रशिक्षण से प्रभावित होकर सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकैडमी हैदराबाद की ओर से प्रतिष्ठित सम्मान “हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट” प्रदान किया गया है। डा. चर्तुवेदी वर्तमान समय में एसपी विजिलेंस लखनऊ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
मॉडर्न ब्यूरोक्रेसी से खास बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर फिरदौस सात साल तक फरार रहा। इस बीच वह हत्या, लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देता रहा। वह इतना शातिर था कि वारदात के बाद पुलिस की दर्जनों टीमों और इलेक्ट्रानिक्स व्यवस्थाओं को भी चकमा दे जाता था। फिरदौस मूल रूप से रायबरेली का रहने वाला था। भाजपा के मोहम्मदाबाद विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में भी उसका हाथ था। इसके बाद उसने फरारी के दौरान ही लखनऊ के महानगर में बद्री सर्राफ के यहां डकैती डाली थी। इसमें वह मुख्य अभियुक्त था। 50 हजार के इनामी फिरदौस ने सात साल की फरारी के दौरान कई जघन्य हत्याकांड, लूट और डकैती जैसी वारदातें की थीं। एक सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारी अरविंद चतुर्वेदी की टीम ने शार्प शूटर को मार गिराया था। जिसके बाद गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें राष्ट्रपति का वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह घटना वर्ष 2006 की है। फिरदौस के आतंक से व्यवसायी और राजनेता सभी त्रस्त हो चुके थे। तब एसटीएफ में तैनात अरविंद चतुर्वेदी ने अपनी टीम के साथ फिरदौस का पता लगा लिया। एसटीएफ उसे पकडऩे के लिए मुंबई के मलाड में उसका पीछा ही कर रही थी कि वह और उसके साथी ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फिरदौस मारा गया था। फिरदौस बहुत शातिर किस्म का अपराधी था, वर्ष 2004-2005 में जब इंटरनेट से बहुत कम लोग वाकिफ थे, तब वह इंटरनेट का प्रयोग बहुत ही शातिराना तरीके से करता था। पहचान छिपा कर वह उस समय इंटरनेट कॉल का प्रयोग करके व्यापारियों से रंगदारी मांगता था, कलकत्ता से मुंम्बई तक उसका साम्रराज्य फैला था। फिरदौस के एनकाउंटर की खबर से काफी दिन तक अपराधी सहम गये थे। वहीं मुन्ना बजरंगी के करीबी कहे जाने वाले अपराधी कृपा शंकर चौधरी भी कभी उप्र पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था। बताते हैं कि 2006 में ए.के. 47 जैसे आधुनिक हथियारों का प्रयोग करता था, उसने एक प्रशिक्षु आइपीएस पर गोली चला दी थी, जिससे वह घायल हो गये थे। बेहद शातिर किस्म के अपराधी कृपा शंकर चौधरी मुम्बई में संभ्रात व्यवसायी बन कर रहता था, और दूसरे राज्यों में बड़े-बड़े व्यापारियों से जबरन धन उगाही जैसे अपराध करता था। अपराध की दुनिया में पुलिस के नासूर बने इस अपराधी का मुंम्बई में साल 2006 एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया। जिसमें डा. अरविंद चतुर्वेदी की अहम भूमिका रही। इसके साथ ही रूपेश उर्फ मोनू, नोएडा में आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त मंजूर डार, मध्य प्रदेश का 75 हजार रूपये का ईनामी बदमाश अनूप गुर्जर, मऊ का दुर्दान्त अपराधी राजा चौहान व पूर्वांचल के कई अपराधियों के गैंग के सदस्यों का मुठभेड़ में ढेर किया। डा. अरविंद चतुर्वेदी की कार्यशैली बिल्कुल अलग है, जहां उन्होंने संगठित अपराध करने वाले अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर किया तो वहीं इन अपराधियों द्वारा इकट्ठा की गयी अकूत संपत्ति व हथियार आदि भी पुलिस ने सीज कर, इनके गिरोह को तबाह करने का प्रयास किया।

Related Posts

जमानियां नगर पालिका में सभासदों का धरना नौवें दिन भी जारी, मांगें पूरी नहीं होने पर इस्तीफे की चेतावनी
अन्य

जमानियां नगर पालिका में सभासदों का धरना नौवें दिन भी जारी, मांगें पूरी नहीं होने पर इस्तीफे की चेतावनी

October 16, 2026
फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 350 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
अन्य

फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 350 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

October 16, 2026
पलिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिव्यांगजनों को बांटे गए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, विधायक रोमी साहनी ने किया वितरण
अन्य

पलिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिव्यांगजनों को बांटे गए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, विधायक रोमी साहनी ने किया वितरण

October 16, 2026
रायबरेली में सड़क हादसा: खड़ी डीसीएम से टकराया ई-रिक्शा, एक श्रद्धालु की मौत, छह घायल
अन्य

रायबरेली में सड़क हादसा: खड़ी डीसीएम से टकराया ई-रिक्शा, एक श्रद्धालु की मौत, छह घायल

October 16, 2026
लहरपुर नगर पालिका में सभासद आफताब अहमद का आत्मदाह का प्रयास, सड़क निर्माण की मांग को लेकर गेट पर दिया धरना
अन्य

लहरपुर नगर पालिका में सभासद आफताब अहमद का आत्मदाह का प्रयास, सड़क निर्माण की मांग को लेकर गेट पर दिया धरना

October 16, 2026
बाढ़ और जलभराव से जूझ रहे परिवारों को H.K. राहत फाउंडेशन ने पहुंचाई मदद
अन्य

बाढ़ और जलभराव से जूझ रहे परिवारों को H.K. राहत फाउंडेशन ने पहुंचाई मदद

October 11, 2026
Next Post
गांव की गवर्नमेंट और गवर्नेंस पर आधारित है मॉडल गांव का कांसेप्ट-आईएएस हीरालाल

गांव की गवर्नमेंट और गवर्नेंस पर आधारित है मॉडल गांव का कांसेप्ट-आईएएस हीरालाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

553645
Total Visitors
1101
Visitors Today

Recent Posts

  • जमानियां नगर पालिका में सभासदों का धरना नौवें दिन भी जारी, मांगें पूरी नहीं होने पर इस्तीफे की चेतावनी October 16, 2026
  • फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 350 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद October 16, 2026
  • पलिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिव्यांगजनों को बांटे गए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, विधायक रोमी साहनी ने किया वितरण October 16, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)