• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, March 2, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

शिक्षा का मतलब सिर्फ अवार्ड और मेडल प्राप्त करना नहीं -राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल

LJ-Admin by LJ-Admin
July 22, 2023
in अन्य
0

लखनऊः प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में आज एरा विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल जी ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का मतलब सिर्फ अवार्ड और मेडल प्राप्त करना नहीं होता है। विद्यार्थियों में देश सेवा की भावना तथा संवेनशीलता भी होनी चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा शुरू की गयी डिपार्टमेंट आॅफ हैपीनेस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब हम किसी की मदद करते हैं, किसी के जीवन में खुशियाँ लाने का प्रयास करते हैं, जब हमारे द्वारा किये गये कार्यों से कोई संतुष्ट और सुखी होता, वही सही मायने में हमारे लिए हैपीनेस वाला पल होता है। राज्यपाल जी ने फूड एण्ड न्यूट्रिशन के साथ पढ़ाई पूरी करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जब हमारी बेटियों को इसके बारे में जानकारी प्राप्त होगी तो वे अपने परिवार को सही दिशा निर्देश दे पायेंगी कि किसको क्या खाना चाहिए जिससे हमारा समाज स्वस्थ और स्वच्छ बनेगा।
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यपाल जी ने मोटे अनाज के महत्व को बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से इनके लाभकारी होने के कारण आज दुनियाभर मंे इसकी मांग बढ़ी है। भारत की पहल पर इस वर्ष को संयुक्त राष्ट्र ने ‘‘अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023‘‘ घोषित किया है, जो मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है। श्री अन्न में प्रोटीन, आहार फाइवर और अच्छी गुणवत्ता वाले पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में काफी सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में योग और मिलेट् दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर इसके प्रयोग के लाभ और व्यंजनों के प्रचार-प्रसार कराने को कहा। राज्यपाल जी ने विश्वविद्यालय को सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय के छात्रावास में कम से कम सप्ताह में दो दिन विद्यार्थियों को मोटे अनाज से बनी खाद्य वस्तुएं देने की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे कि विद्यर्थियों को स्वस्थ रखा जा सके। उन्होंने कहा कि हाॅस्पिटलों में भी मरीजों को मोटे अनाज से बनी वस्तुएं खाने के लिए देनी चाहिए। अपने संबोधन में राज्यपाल जी ने कहा कि विश्वविद्यालय को रूटीन वाली शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियों के सामाजिक और नैतिक विकास पर भी बल देना चाहिए। विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है जिससे कि वे खुद को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के लिए तैयार कर सकें। उन्होंने के कहा विश्वविद्यालय को छात्राओं की नियमित जांच करवानी चाहिए, जिससे कि उनको होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सके।
उन्होंने उच्च शिक्षा में नई राष्ट्रीय नीति की आवश्यकता को बताते हुए कहा कि इससे देश में रोजगार परक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रमों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के लिए प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया गया है। उन्होंने इस दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालय को अनुसंधान को बढ़ाने का भी सुझाव दिया।
विद्यार्थियों का ध्यान जलवायु परिवर्तन की ओर आकृष्ट करते हुए राज्यपाल जी ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण पर भी चर्चा की। आज के कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल जी द्वारा ‘‘जल भरो‘‘ कार्यक्रम से किया गया। राज्यपाल जी ने मटकी में जलधारा प्रवाहित कर जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों द्वारा जितना जल वर्ष भर में उपयोग में लाया जाता है, वो उतने जल संरक्षण हेतु प्रभावी प्रयास करें।
कार्यक्रम में राज्यपाल जी ने स्कूली बच्चों को बैग तथा पाठ्य पुस्तकें भी वितरीत किया। उन्होंने आंगनवाड़ी महिला कार्यकत्रियों को कुर्सी, खिलौने तथा अन्य वस्तुएं प्रदान की तथा उनका अभिनंदन किया। राज्यपाल जी का विश्वास है आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों की आंगनबाड़ी कार्यकात्री जिस प्रकार से सेवा करती हैं और उनको सिखाती हैं वह सराहनीय तथा कठिन कार्य है।
दीक्षांत समारोह में विविध पाठ्यक्रमों के कुल 50 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। जिसमें 11 उपाधियां लड़कों को तथा 39 उपाधियाँ लड़कियों को प्रदान की गयीं। इस अवसर पर राज्यपाल जी की प्रेरणा से एरा विश्वविद्यालय ने कुपोषित बच्ची को गोद लिया।
समारोह में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्राॅनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री योगेन्द्र उपाध्याय ने अपने अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा करते हुए कहा कि शिक्षा हमको पूर्ण बनाती है। शिक्षा केवल शिक्षित होने के लिए नहीं बल्कि संस्कारित होने के लिए ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक हम शिक्षा को संस्कार के साथ नहीं जोडे़ंगे तब हम खुद को शिक्षित नहीं कह सकते हैं। उन्होंने उपाधि प्राप्त छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि अपने कत्र्तव्य के प्रति जागरूकता ही देश सेवा है। सम्पूर्ण शिक्षा वही जो मानवीय संवेदना के विकास में योगदान देती है।
इस अवसर पर भारत के हेल्थकेयर प्रोवाइड्रस एसोसिएशन के महानिदेशक डा0 गिरधर जे0 ज्ञानी, एरा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मोहसिन ए0 खान, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति श्री मीसम ए0 खान, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 ए0 ए0 मेहदी, प्रति कुलपति प्रोफेसर फरजाना मेहदी तथा बच्चे उपस्थित थे।

READ ALSO

देवलान प्रधान पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यपार मंडल ने चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग किया

 

Related Posts

देवलान प्रधान पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप
अन्य

देवलान प्रधान पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप

January 30, 2026
फतेहपुर अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ ने सीएम को भेजा ज्ञापन
अन्य

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यपार मंडल ने चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग किया

November 4, 2025
एस आर में मनाया गया वर्ल्ड स्किल डे ,छात्रों ने निकाली रैली।
अन्य

एस आर में मनाया गया वर्ल्ड स्किल डे ,छात्रों ने निकाली रैली।

February 25, 2025
एस आर ग्रुप के छात्र व छात्राओं को मिलेगा बाजारवादी नई तकनीकी में प्रशिक्षण
अन्य

एस आर ग्रुप के छात्र व छात्राओं को मिलेगा बाजारवादी नई तकनीकी में प्रशिक्षण

July 22, 2023
अन्य

Estimated cost of Central Sulawesi disaster reaches nearly $1B

May 21, 2023
अन्य

Palembang to inaugurate quake-proof bridge next month

May 20, 2023
Next Post

Your Favorite Home Cook Needs One of These Fun Gifts

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

210211
Total Visitors
518
Visitors Today

Recent Posts

  • मस्जिद अबू उबैदा में तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल March 1, 2026
  • इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन। March 1, 2026
  • पत्रकार अग्निवेश मृत्यु प्रकरण में पत्रकारों ने डीएम से आर्थिक सहयोग व शस्त्र लाइसेंस की मांग, एसएसपी से निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई जोरदार आवाज March 1, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)