• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, June 2, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

LJ-Admin by LJ-Admin
July 22, 2023
in E-Paper / E-Magazine, विभागीय
0
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

लखनऊ। वाणिज्य कर विभाग द्वारा टैक्स चोरी पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान सफल साबित हो रहा है, इससे न केवल बिना टैक्स दिये चोरी छिपे सामान लाने व ले जाने के मामले में कमी आ रही है, बल्कि इस अभियान से विभाग को अच्छा खासा राजस्व प्राप्त हो रहा है। चलाये गये अभियान में लखनऊ जोन द्वारा कुल रू0 39.88 लाख जमा कराया जा चुका है, इसी प्रकार कानपुर जोन में जमा करवाने की कार्यवाही प्रक्रिया में है।
अपर आयुक्त ग्रेड-2(वि0अनु0शा0) भूपेन्द्र शुक्ल ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत ज्यादा कर चोरी किए जाने वाली वस्तुओं तथा चिन्हित ट्रांसपोर्टर्स जिनके द्वारा चोरी छिपे करापवंचन के उद्देश्य से बिना कागजों के माल का परिवहन किया जाता है। ऐसे व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स के विरूद्ध यह अभियान माननीय मुख्यमंत्री के दिए गए 100 दिन की कार्ययोजना तथा राजस्व संग्रह के परिप्रेक्ष्य में आयुक्त राज्य कर के निर्देशन में चलाया गया। श्री शुक्ल ने बताया कि कर चोरी के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस अभियान के तहत लखनऊ के दोनों जोनों तथा कानपुर के दोनों जोनों द्वारा सम्मिलित रूप से यह अभियान चलाया गया है। इस प्रकार इस अभियान का क्षेत्र कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, लखनऊ, सीतापुर एवं लखीमपुर खीरी जनपद के अधिक्षेत्र में यह कार्यवाही करायी गयी है। जिसमें कुल 141 वाहन रोके गए। रोके गए वाहनो में संवेदनशील वस्तुओं के कुल 62 वाहन रोके गए। चिन्हित ट्रांसपोर्टर्स के कुल 17 वाहन रोके गए। इन वाहनों में रेडीमेड गारमेंट्स, आयरन स्टील स्क्रैप, एल्युमिनियम स्क्रैप, पान-मसाला, सुपाड़ी, तंबाकू आदि के वाहन रोके गए हैं। प्रथम दृष्टया करापवंचन के उद्देश्य से परिवहन किए जा रहे कुल रू0 लगभग 7 करोड़ का माल रोका गया है। जिसमें लखनऊ जोन द्वारा कुल रू0 39.88 लाख जमा कराया जा चुका है, इसी प्रकार कानपुर जोन में जमा करवाने की कार्यवाही प्रक्रिया में है। शेष वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है।

READ ALSO

*जन-समस्याओं पर डीएम दीपक मीणा का कड़ा प्रहार, विरासत गलियारे की अव्यवस्था देख बिफरे जिलाधिकारी।*

शहरी योजना निर्माण में सुधार हमारे शहरों को निवेश के लिए आकर्षक केन्द्र बना रहे हैं- हरदीप एस पुरी

Related Posts

*जन-समस्याओं पर डीएम दीपक मीणा का कड़ा प्रहार, विरासत गलियारे की अव्यवस्था देख बिफरे जिलाधिकारी।*
E-Paper / E-Magazine

*जन-समस्याओं पर डीएम दीपक मीणा का कड़ा प्रहार, विरासत गलियारे की अव्यवस्था देख बिफरे जिलाधिकारी।*

April 30, 2026
शहरी योजना निर्माण में सुधार हमारे शहरों को निवेश के लिए आकर्षक केन्द्र बना रहे हैं- हरदीप एस पुरी
E-Paper / E-Magazine

शहरी योजना निर्माण में सुधार हमारे शहरों को निवेश के लिए आकर्षक केन्द्र बना रहे हैं- हरदीप एस पुरी

February 25, 2025
सफलता की कहानी –
E-Paper / E-Magazine

सफलता की कहानी –

February 25, 2025
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक
E-Paper / E-Magazine

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
E-Paper / E-Magazine

विद्युत विभाग के अधीन समस्त सेवाओं में 06 माह की अवधि के लिए हड़ताल पर रोक

July 22, 2023
बैंक्स हेराल्डिंग एक्सीलेरेटेड रूरल एंड एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मेशन कैंपेन मनोज आहूजा ने किया लॉच
E-Paper / E-Magazine

बैंक्स हेराल्डिंग एक्सीलेरेटेड रूरल एंड एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मेशन कैंपेन मनोज आहूजा ने किया लॉच

July 22, 2023
Next Post
पुलिस का वो कैफै जो बटोर रहा सुर्खियां

पुलिस का वो कैफै जो बटोर रहा सुर्खियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

350034
Total Visitors
2779
Visitors Today

Recent Posts

  • *ग्राम पंचायतों में कार्यकाल खत्म होने से पहले हुए भारी भुगतान जांच के घेरे में, सीडीओ अभिषेक कुमार ने कसा शिकंजा* June 2, 2026
  • 3 साल के मासूम की बची जान: गले में फंसा 5 रुपये का सिक्का डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाए निकाला June 2, 2026
  • *छः दिन से अंधेरे में डूबे चार गांव:* June 2, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)