फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव के प्रथम आगमन पर अधिवक्ता समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ के चैंबर में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। पूरे माहौल में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला। अपने संबोधन में बाबू सिंह यादव ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अधिवक्ता हितों की रक्षा, बार की गरिमा बनाए रखने और सभी को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस मौके पर वसीम अंसारी, सुरेश सिंह यादव, बाबूलाल करुणाकर, रामपाल सिंह, मायाराम गौतम, रणजीत मौर्य, राम पटेल, शाहजहां, कमर उद्दीन, विनोद यादव, बौद्ध प्रिय गौतम, शशिकांत वर्मा, बृजेश बाजपेई, प्रवीण द्विवेदी, वजाहत हुसैन, अविनाश, देवराम तिवारी, वीरेंद्र पाल, रकिया अयूब रूही, गुलफाम, ज़ैद, यासीन, रुखसार, अल्फिशा, भीम, अभिषेक, गोलू, आयशा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
समारोह ने बार एसोसिएशन की एकजुटता और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।















