• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, April 19, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश

News-Desk by News-Desk
April 18, 2026
in फतेहपुर
0
सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश

– न्यायालय ने क्रॉस एफआईआर का दिया आदेश

READ ALSO

चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव

*व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारीयो एवं जनहित के मुद्दे उठाए*

– एकतरफा कार्रवाई पर कोर्ट का हस्तक्षेप, अब दोनों पक्षों पर चलेगा मामला

– महिला की शिकायत पर कोर्ट सख्त, गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने के निर्देश

फतेहपुर। जनपद के थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र अंतर्गत पूरे काशी मजरा हसनपुर कसार गांव में बीते 18 मार्च 2026 को हुई हिंसक घटना ने अब नया कानूनी मोड़ ले लिया है। न्यायालय ने मामले में हत्या के प्रयास और अपहरण सहित गंभीर धाराओं में क्रॉस केस दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 की शाम लगभग 7:45 बजे खेतों में नुकसान को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि अब्दुल जब्बार, अब्दुल गफ्फार, अकबर अली, अंसार अली, मोहम्मद यूसुफ उर्फ बावली, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद वसीम, नईम व वकील अहमद सहित कई नामजद लोग अपने 15–16 अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडा, लोहे की रॉड, सरिया और तमंचा लेकर शहादत अली के घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने एकराय होकर शहादत अली को गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शहादत को बचाने पहुंचे पड़ोसी लाल मियां को भी हमलावरों ने निशाना बनाया। जान बचाने के लिए लाल मियां घर के अंदर भागे, जहां उन पर फायरिंग भी की गई, जो निशाने से चूक गई। बताया गया कि इसके बाद हमलावरों ने लाल मियां और शहादत अली को घर से बाहर खींच लिया और लोहे की रॉड व सरिया से कई प्राणघातक वार किए। इस दौरान लाल मियां की पत्नी साजदुन बीवी जब उन्हें बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। गंभीर आरोप है कि हमलावर लाल मियां को मारने की नीयत से उन्हें जबरन उठाकर गांव के प्रधान के दरवाजे तक ले गए, जिसे अपहरण की घटना बताया गया है। साजदुन बीवी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और संघर्ष के बाद लाल मियां को छुड़ाया गया। इस दौरान हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे गांव में दहशत और भगदड़ का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उल्टे 19 मार्च 2026 को लाल मियां, शहादत अली और अन्य के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर दी गई और शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं, बाद में कथित रूप से मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ा दी गईं, जिससे जमानत मिलने के बावजूद भी पीड़ित पक्ष के लोग जिला कारागार फतेहपुर में निरुद्ध रहे। इस पूरे मामले को लेकर साजदुन बीवी ने अपने वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद खान के माध्यम से न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। विद्वान अधिवक्ता जावेद खान ने न्यायालय के समक्ष यह तर्क रखा कि घटना के वास्तविक तथ्यों की अनदेखी करते हुए एकतरफा कार्रवाई की गई है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए संबंधित प्रकरण में हत्या के प्रयास एवं अपहरण जैसी गंभीर धाराओं में क्रॉस एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है। न्यायालय के आदेश के बाद अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। हालांकि इस बाबत वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद खान ने बताया कि एफआईआर किए जाने के आदेश के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर न्यायालय में रिमाइंडर प्रस्तुत किया गया जिसके अनुपालन में पैरोकार ने मुकदमा लिखे जाने की बात कही है।

Tags: #AttemptToMurder#CourtOrder#CrossFIR#KidnappingCase#SultanpurGhosh#UPNews

Related Posts

चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव
फतेहपुर

चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव

April 17, 2026
*व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारीयो एवं जनहित के मुद्दे उठाए*
फतेहपुर

*व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारीयो एवं जनहित के मुद्दे उठाए*

April 16, 2026
*फतेहपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का भव्य स्वागत*
फतेहपुर

*फतेहपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का भव्य स्वागत*

April 16, 2026
बाबा साहब के संविधान के मूल्यो को किया जा रहा समाप्त- अजय कुमार
फतेहपुर

बाबा साहब के संविधान के मूल्यो को किया जा रहा समाप्त- अजय कुमार

April 15, 2026
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, संविधान बचाने की ली गई शपथ
फतेहपुर

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, संविधान बचाने की ली गई शपथ

April 14, 2026
TSCT की बड़ी पहल: दिवंगत शिक्षामित्र के परिवार को 50 लाख की मदद, DBT से खाते में पहुंचे रुपये
फतेहपुर

TSCT की बड़ी पहल: दिवंगत शिक्षामित्र के परिवार को 50 लाख की मदद, DBT से खाते में पहुंचे रुपये

April 12, 2026
Next Post
बीज भंडार की मनमानी बेनकाब! नकली-एक्सपायरी बीज बेच किसानों से दबंगई का वीडियो वायरल

बीज भंडार की मनमानी बेनकाब! नकली-एक्सपायरी बीज बेच किसानों से दबंगई का वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

267264
Total Visitors
253
Visitors Today

Recent Posts

  • *चोरी की बाइक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार, राठ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा* April 18, 2026
  • बीज भंडार की मनमानी बेनकाब! नकली-एक्सपायरी बीज बेच किसानों से दबंगई का वीडियो वायरल April 18, 2026
  • सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश April 18, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)