गोरखपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने कबूल किया है कि उसने शराब के नशे में ट्रेन पर पथराव किया था। छावनी स्टेशन से हुई गिरफ्तारी GRP अनुभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान, आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन छावनी के प्लेटफार्म नंबर 5 के पूर्वी छोर से घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मासूम अली (उम्र 20 वर्ष) पुत्र इस्लाम के रूप में हुई है। वह कुशीनगर जनपद के थाना पडरौना अंतर्गत ग्राम पिपरा मजरा बसहिया का निवासी है। शराब के नशे में हो गई गलती
पूछताछ के दौरान आरोपी मासूम अली ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उसने अत्यधिक शराब के नशे में चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके थे। उसने पुलिस के सामने पछतावा जताते हुए कहा, साहब, नशे में मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, अब दोबारा ऐसा नहीं होगा। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में पत्थरबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। कानूनी कार्रवाई और टीम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 152 के तहत मामला (मु.अ.सं. 51/26) पंजीकृत किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम: अनुज कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक, GRP रामसमज सरोज (अपर उप-निरीक्षक, GRP रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि रेल संपत्ति को नुकसान पहुँचाने या पत्थरबाजी जैसी घटनाओं की सूचना तुरंत ‘रेल मदद’ या स्थानीय पुलिस को दें।















