• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, September 8, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर के नेतृत्व में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अखिलेश यादव का पुतला जलाने की हुई निंदा

News-Desk by News-Desk
April 22, 2026
in फतेहपुर
0
पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर के नेतृत्व में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अखिलेश यादव का पुतला जलाने की हुई निंदा

– “पीडीए की एकता नहीं टूटेगी”, सपा का बड़ा सियासी संदेश

– धुन्नी सिंह के करीबी लोगों पर बैठक प्रायोजित कराने का आरोप

READ ALSO

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल

रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

– नदीम उद्दीन और उनके सहयोगियों को वीडियो के माध्यम से किया गया बेनकाब

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के चौकी चौराहा स्थित शेषमन और आर्यन यादव की फेमस चाय दुकान प्रकरण को लेकर बुधवार को हथगाम के एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता का नेतृत्व पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर ने किया, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं ने हाल ही में हुए विवाद और अखिलेश यादव का पुतला जलाए जाने की घटना की कड़ी निंदा की। नेताओं ने आरोप लगाया कि चाय दुकान में हुई मारपीट की घटना को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई है। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव जगनायक सिंह, महासचिव चौधरी मंजर यार, चेयरमैन हथगाम धीरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना बाबू, पूर्व जिलाध्यक्ष वली उल्लाह, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, युवा सपा विकल्प मौर्य सहित कई नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष सुघर लाल यादव एडवोकेट ने किया। सह संचालन में वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद शहजादे नजर आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वीडियो भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रेमनगर में आयोजित बैठक के संयोजक सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं इजूरा बुजुर्ग के प्रधान नदीम उद्दीन को पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह) के आवास पर माल्यार्पण करते हुए दिखाया गया। सपा नेताओं ने दावा किया कि उक्त बैठक भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा प्रायोजित थी और इसे राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया गया। इसके अलावा अन्य कई लोगों को वीडियो के माध्यम से साफ पहचनवाया गया कि फलां लोग भी पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह से जुड़े लोग रहे हैं। इस मामले में पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर ने आरोप लगाया कि बैठक में शामिल अधिकांश लोग भाजपा से जुड़े थे और कुछ लोग बहकावे में वहां पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी और समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा। नेताओं ने यह भी कहा कि मुसलमान समाज सपा के साथ पहले भी था और आगे भी रहेगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि वह यादव और मुस्लिम समाज को बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकता को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, यासिर सफीर, मो. आजम, जैद सफीर, राम बाबू यादव, मो. ताहिर, वीरेंद्र सिंह, रिजवान अहमद, सुशील यादव, परवेज आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शमशाद प्रकरण पर सपा नेताओं ने जताया खेद: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब हथगाम निवासी शमशाद अहमद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आरोप था कि उन्होंने प्रेमनगर की बैठक में अखिलेश यादव का पुतला जलाया था। कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बनी, जिसे बाद में शांत कराया गया। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष, महासचिव और अन्य नेता शमशाद अहमद के घर पहुंचे और भावावेश में हुई प्रतिक्रिया के लिए खेद व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान को सर्वोपरि मानती है, लेकिन किसी भी स्थिति में आपसी सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।

Tags: #AkhileshYadav#MohammadSafeer#PoliticalProtest#PressConference#SamajwadiParty#UPPolitics

Related Posts

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल
फतेहपुर

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल

September 6, 2026
रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी
फतेहपुर

रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

September 6, 2026
राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव
फतेहपुर

राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव

September 6, 2026
शिक्षकों को सिखाया गया सीपीआर, बारिश में बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी
फतेहपुर

शिक्षकों को सिखाया गया सीपीआर, बारिश में बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी

September 6, 2026
रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान
फतेहपुर

रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान

September 6, 2026
बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच अलर्ट हुआ फतेहपुर प्रशासन, लोगों से सतर्क रहने की अपील
फतेहपुर

बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच अलर्ट हुआ फतेहपुर प्रशासन, लोगों से सतर्क रहने की अपील

September 6, 2026
Next Post
*विश्व की बदलती व्यवस्था – भारत की भूमिका*

*विश्व की बदलती व्यवस्था - भारत की भूमिका*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

476918
Total Visitors
84
Visitors Today

Recent Posts

  • चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल September 6, 2026
  • रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी September 6, 2026
  • राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव September 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)