• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Saturday, April 25, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

सपा नेता अब्दुल राफे का भाजपा पर बड़ा हमला, आर्यन प्रकरण को बताया सुनियोजित साजिश

News-Desk by News-Desk
April 24, 2026
in फतेहपुर
0
सपा नेता अब्दुल राफे का भाजपा पर बड़ा हमला, आर्यन प्रकरण को बताया सुनियोजित साजिश

– पीडीए की एकजुटता का दावा, बोले—आगामी विधानसभा चुनाव में सपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

READ ALSO

आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मुकेश सिंह चौहान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाज़ी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल राफे ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान अब्दुल राफे ने चौकी चौराहे की मशहूर शेषमन और आर्यन यादव प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरा मामला भाजपा से जुड़े लोगों की सुनियोजित और प्रायोजित चाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के मामलों के जरिए समाजवादी पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। सपा नेता ने आगे कहा कि पार्टी का पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) गठजोड़ पूरी तरह मजबूत है और यही एकजुटता आने वाले चुनाव में निर्णायक साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बन चुका है। अब्दुल राफे ने भरोसा जताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विपक्ष की बढ़ती ताकत से घबराई हुई है और इसी कारण इस तरह के प्रकरण सामने लाए जा रहे हैं। बताते चलें कि फतेहपुर में चाय विक्रेता शेषमन और आर्यन यादव की दुकान में 20 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा चाय पिए जाने के बाद कभी फूड सेफ्टी के नाम पर तो कभी आईजीआरएस के नाम पर प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया गया उसके बाद अखिलेश यादव के नाम पर आर्यन यादव के साथ मारपीट कर प्रताड़ना दी गई जिसके आधार पर स्थानीय थाना सुल्तानपुर घोष में मुकदमा भी दर्ज हुआ और मामला सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तक पहुंचा जहां शेषमन और आर्यन यादव को सपा सुप्रीमो ने चाय बनाने का सामान और एक लाख रुपए की आर्थिक मदद भी दी लेकिन इसके बाद सपा सुप्रीमो ने क्षेत्र के भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह पर कछुआ तस्कर, शराब एवं मोरम माफिया तक कह डाला जिसके विरोध में भाजपा नेता धुन्नी सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए अखिलेश यादव को चुनौती तक दी गई उसके बाद कुछ मुस्लिम समाज के लोगों ने सपा के खिलाफ बैठक कर अखिलेश यादव का पुतला तक जलाया। इस सबके बाद सपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा डैमेज कंट्रोल के लिए बैठक और प्रेस वार्ता तक की गई साथ ही चाय दुकान को खुलवाकर मामले को खत्म करने का प्रयास भी किया गया है। फिलहाल, इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।

Tags: #AbdulRafe#AryanCase#PoliticalAttack#PoliticalNews#SamajwadiParty#SPLeader#UPPoliticsbjp

Related Posts

आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
फतेहपुर

आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

April 23, 2026
आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मुकेश सिंह चौहान
फतेहपुर

आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मुकेश सिंह चौहान

April 22, 2026
*बाल्मीकि बस्ती में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर “अपनों का अपनों से अभिनंदन” कार्यक्रम आयोजित*
फतेहपुर

*बाल्मीकि बस्ती में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर “अपनों का अपनों से अभिनंदन” कार्यक्रम आयोजित*

April 22, 2026
पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर के नेतृत्व में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अखिलेश यादव का पुतला जलाने की हुई निंदा
फतेहपुर

पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर के नेतृत्व में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अखिलेश यादव का पुतला जलाने की हुई निंदा

April 22, 2026
कंपोजिट विद्यालय इजूरा खुर्द एवं एमएलएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस
फतेहपुर

कंपोजिट विद्यालय इजूरा खुर्द एवं एमएलएम कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस

April 22, 2026
सपा प्रदेश सचिव जगनायक सिंह ने अल्पसंख्यक नेताओं के साथ की बैठकसपा प्रदेश सचिव जगनायक सिंह ने अल्पसंख्यक नेताओं के साथ की बैठक
फतेहपुर

सपा प्रदेश सचिव जगनायक सिंह ने अल्पसंख्यक नेताओं के साथ की बैठकसपा प्रदेश सचिव जगनायक सिंह ने अल्पसंख्यक नेताओं के साथ की बैठक

April 21, 2026
Next Post
*सिवनी गांव में खेतों में लगी भीषण आग, 50 बीघा से अधिक पराली जलकर खाक*

*सिवनी गांव में खेतों में लगी भीषण आग, 50 बीघा से अधिक पराली जलकर खाक*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

278933
Total Visitors
557
Visitors Today

Recent Posts

  • *सिवनी गांव में खेतों में लगी भीषण आग, 50 बीघा से अधिक पराली जलकर खाक* April 24, 2026
  • सपा नेता अब्दुल राफे का भाजपा पर बड़ा हमला, आर्यन प्रकरण को बताया सुनियोजित साजिश April 24, 2026
  • *पुलिस ने चोरी का सफल खुलासा चौबीस घंटों में ही कर दिया* April 24, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)