• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, September 22, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

महिला आरक्षण बिल को गिराकर विपक्ष ने महिलाओं के साथ की नाइंसाफी: अजीत पाल

News-Desk by News-Desk
April 27, 2026
in फतेहपुर
0
महिला आरक्षण बिल को गिराकर विपक्ष ने महिलाओं के साथ की नाइंसाफी: अजीत पाल

READ ALSO

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, बिंदकी क्षेत्र में 102 मच्छरदानियां वितरित

फतेहपुर में नाबालिग विवाहिता की डिलीवरी के बाद मौत, इलाज में देरी और झाड़-फूंक के आरोप से मचा हड़कंप

– पत्रकारों के सवालों पर कन्नी काटते रहे प्रभारी मंत्री
फतेहपुर। जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए पिछले दिनों संसद में महिलाओं को सम्मान देने के लिए मोदी सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल को गिराने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। उन्होने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाओं को सम्मान मिले। उधर तीन वर्ष पूर्व पारित महिला आरक्षण विधेयक को लागू न किए जाने पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों से प्रभारी मंत्री झुंझला गए। कुछ देर के लिए पत्रकारों और मंत्री के बीच हाट टाक होती रही।
सोमवार को प्रभारी मंत्री ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिए जाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। लेकिन सपा, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने महिलाओं के सम्मान एवं हित वाले बिल को पारित नहीं होने दिया। विपक्ष के इस रूख ने साबित कर दिया कि वह महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं देना चाहती। यदि विपक्ष सकारात्मक रूख अपनाता तो निश्चित तौर पर महिलाओं को अधिक सम्मान मिलता। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार भी महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के पक्ष में है। महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान केन्द्र की मोदी सरकार में मिला है। उन्होने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ मोदी ने 2047 में विकसित भारत का रोडमैप भी तैयार कर लिया है। उन्होने विपक्ष द्वारा महिलाओं के आरक्षण बिल में रोड़ा अटकाने की कड़ी शब्दों में निंदा की। उधर पत्रकारों ने जब प्रभारी मंत्री से पूछा कि 19 सितंबर 2023 अर्थात तीन वर्ष पूर्व महिला आरक्षण बिल जब सदन में पास हो गया था तो इसे लागू न किए जाने के पीछे सरकार की मंशा में खोट दिखता है। इस पर मंत्री जी झल्ला उठे और पत्रकारों से ऐसे सवाल न करने की बात कही। मंत्री ने कहा कि इस बार के संसद सत्र में परसीमन के साथ-साथ महिलाओं की सीटें बढ़ाने की भी सरकार की मंशा थी, जिसे विपक्ष ने पूरा नहीं होने दिया। पत्रकार वार्ता के दौरान वह विपक्ष को ही कोसते रहे। पत्रकारों द्वारा एनसीआरबी के आंकड़ों के आधार पर प्रदेश में महिला उत्पीड़न व अपराध में बढ़ोत्तरी होने के मुद्दे पर मंत्री जवाब नही दे सके और यही कहते रहे कि एनसीआरबी के आंकड़ों में प्रदेश में अपराध व महिलाओं के उत्पीड़न में कमी आई है। इस पर पत्रकारों ने कहा कि मंत्री जी यदि आंकड़े गलत बताए जा रहे हैं तो गूगल पर आप देख सकते हैं। इतना ही नहीं पत्रकारों ने प्रेस क्लब/संकुल सूचना के नाम पर आवंटित जमीन पर भाजपा नेता द्वारा बैनामा कर निर्माण कार्य कराए जाने का भी मुद्दा उठाया। इस पर उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर से तत्काल पत्रकारों की जमीन को मुक्त कराने की मांग का समर्थन किया। इस पर मंत्री ने कहा कि वह इस मामले की जांच कराकर पत्रकारों के लिए आवंटित जमीन को वापस दिलाने का काम करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह पप्पू, पूर्व मंत्री व विधायक जय कुमार सिंह जैकी, पूर्व मंत्री व विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक कृष्णा पासवान आदि मौजूद रहे।

Tags: #AjitPal#GenderEquality#IndianPolitics#Opposition#ParliamentNews#PoliticalStatement#WomenEmpowerment#WomensReservationBill

Related Posts

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, बिंदकी क्षेत्र में 102 मच्छरदानियां वितरित
फतेहपुर

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, बिंदकी क्षेत्र में 102 मच्छरदानियां वितरित

September 15, 2026
फतेहपुर में नाबालिग विवाहिता की डिलीवरी के बाद मौत, इलाज में देरी और झाड़-फूंक के आरोप से मचा हड़कंप
फतेहपुर

फतेहपुर में नाबालिग विवाहिता की डिलीवरी के बाद मौत, इलाज में देरी और झाड़-फूंक के आरोप से मचा हड़कंप

September 15, 2026
खागा में वामदलों ने किया प्रदर्शन, सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी
फतेहपुर

खागा में वामदलों ने किया प्रदर्शन, सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

September 15, 2026
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में संगठनात्मक विस्तार, प्रदेश कमेटी में नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
फतेहपुर

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में संगठनात्मक विस्तार, प्रदेश कमेटी में नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

September 15, 2026
फतेहपुर में वकीलों ने खोला मोर्चा, मांगों को लेकर न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान
फतेहपुर

फतेहपुर में वकीलों ने खोला मोर्चा, मांगों को लेकर न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 15, 2026
फतेहपुर में पराली जलाने पर शिकंजा, नियमों की अनदेखी करने वाले हार्वेस्टर पर होगी कार्रवाई
फतेहपुर

फतेहपुर में पराली जलाने पर शिकंजा, नियमों की अनदेखी करने वाले हार्वेस्टर पर होगी कार्रवाई

September 15, 2026
Next Post
आईपीएल मैच का रोमांच देखने इकाना स्टेडियम पहुंचे लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र

आईपीएल मैच का रोमांच देखने इकाना स्टेडियम पहुंचे लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

494887
Total Visitors
825
Visitors Today

Recent Posts

  • बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, बिंदकी क्षेत्र में 102 मच्छरदानियां वितरित September 15, 2026
  • फतेहपुर में नाबालिग विवाहिता की डिलीवरी के बाद मौत, इलाज में देरी और झाड़-फूंक के आरोप से मचा हड़कंप September 15, 2026
  • खागा में वामदलों ने किया प्रदर्शन, सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी September 15, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)