जहानाबाद। “जल है तो कल है” के संदेश को आगे बढ़ाते हुए जय देवी राजाराम चैरिटी फाउंडेशन द्वारा कस्बे के शहीद माल्टा इंटर कॉलेज में गुरुवार को रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सैय्यद समीना हसन ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को भूमिगत कर पुनः उपयोग योग्य बनाना संस्था की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि लगातार गिरते जलस्तर को बचाने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग बेहद जरूरी है। सरकार के साथ-साथ आम लोगों को भी जल संरक्षण के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन सैय्यद आबिद हसन, सैय्यदा शाहीन हसन, प्रधानाचार्य अनीसुर्रहमान, मिथिलेश कुमारी, जयसिंह, उदयनारायण, परशुराम यादव, वसीम खान, नदीम अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।















