जहानाबाद : पड़ोसी ने विधवा के मकान की निकासी बन्द कर कब्जे की नीयत से उस पर टीन का गेट लगा दिया विधवा ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी,उप जिलाधिकारी, सहित नगर पंचायत एवं थाने में दर्ज कराई है मामला कस्बे के मूलचन्द गली का है जहां की निवासिनी मुन्नी बेगम पत्नी स्वर्गीय नबी आलम ने उपरोक्त कार्यालयों में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका मकान कस्बे के वार्ड नंबर 12 मूलचन्द गली में है तथा उस मकान की निकासी जो लगभग 50 वर्षों से थी को पड़ोसी अजय अग्रवाल आदि ने बिना नोटिस दिये दबंगई के बल पर बन्द कर दिया है मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आते ही उन्होंने उपजिलाधिकारी बिन्द की को दोनों पक्षों के दस्तावेज देख रास्ता खुलवाने हेतु निर्देश दिये गुरुवार की शाम अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह, थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, सहित राजस्व लेखपाल सुमित गुप्ता ने मौके पर जाकर स्थित का जायजा लिया एवं मकान की निकासी खोलने की बात कही अधिकारियों द्वारा घंटों माथापच्ची के बाद भी दूसरा पक्ष निकासी खोलने को तैयार नहीं हुआ इस संबंध में अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि बिना नोटिस के किसी के मकान की निकासी नहीं रोकी जा सकती आज फ़िर नपा टीम भेजी है तथा उच्च अधिकारियों को अवगत भी करा दिया है निकासी खुलवाई जाएगी















