- सात मरीजों की खून की जांच कराई
कानपुर देहात। राजपुर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में वायरल बुखार के अलावा खुजली व त्वचा रोग के मरीज अधिक पहुंचे।इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने 43 मरीजों को इलाज कर निशुल्क दवाएं वितरित कर बीमारियों से बचने के उपाय बताए। राजपुर पीएचसी में इलाज कराने पहुंचे प्रताप नगर के कौशल, दिव्यांशी और मनोज कुमार ने बुखार और खांसी की समस्या बताई। वहीं भाल गांव के बुजुर्ग मान सिंह ने एक सप्ताह से सूखी खांसी व गले में सूजन की दिक्कत बताई। डॉ प्रियांक तिवारी व डॉ अनूप द्विवेदी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व जांच की। इस दौरान मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आरोग्य मेले में पहुंचे 43 मरीजों में ज्यादातर मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों पहुंचे। वहीं बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। डॉक्टरों ने लोगों को बदलते मौसम में होने वाली बीमारी के लक्षण और उपाय बताए। मेले में फार्मासिस्ट भोलेन्द्र सिंह समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।















