- दुष्कर्म व पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
कानपुर देहात। सटटी थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के भाई ने 5 मई को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह और उसके पिता कारोबार के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। घर पर में उसकी नाबालिग बहिन अकेली रहती है। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक 4 मई को उसकी नाबालिग बहिन को बहला- फुसलाकर सूनसान जगह ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग ने घर पहुंच परिजनों को बताया कि आरोपी ने घटना की जानकारी परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सटटी थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म का आरोपी अमरौधा निवासी हसीब भागने की फिराक में सलेमपुर मोड के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।














