• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, September 29, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से कृष्णा पासवान का राज्यमंत्री तक का सफर

News-Desk by News-Desk
May 11, 2026
in फतेहपुर
0
आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से कृष्णा पासवान का राज्यमंत्री तक का सफर

– भाजपा को 2027 में पास कराने में सफल होगी क्या पासवान?
– 32 सालों की वफादारी का पार्टी ने दिया इनाम
वसीम अख़्तर
फतेहपुर। खागा विधानसभा सीट से चार बार की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कृष्णा पासवान को योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। रविवार को हुए कैबिनेट विस्तार में उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। उनके मंत्री बनने से जनपद में उत्साह का माहौल है। कृष्णा पासवान का जन्म 1 अगस्त 1963 को फतेहपुर जिले के पिलखिनी गांव में हुआ था। वे मुख्य रूप से कृषि से जुड़ी रही हैं। वो हाईस्कूल पास हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ती के रूप में सेवा दी, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर समाज की समस्याओं को समझने का अनुभव मिला। कृष्णा पासवान ने अपने राजनीतिक जीवन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है। वे सर्वप्रथम वर्ष 2002 में किशनपुर (सुरक्षित) सीट से विधायक बनीं और बसपा के कद्दावर नेता मुरलीधर गौतम को हराया। इसके बाद परसीमन में खागा (सुरक्षित) सीट से वर्ष 2012, 2017 और 2022 में लगातार विधायक चुनी गईं। 2022 के चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तीर्थराज परमहंस को करीब 5500 वोटों से हराया। मंत्री बनने से पहले वे उत्तर प्रदेश विधानसभा की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति रह चुकी हैं, जहां उन्होंने महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट विस्तार में जातीय संतुलन और महिला प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है। कृष्णा पासवान दलित समुदाय से आती हैं, ऐसे में उनका चयन सामाजिक संतुलन के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। नारी शक्ति वंदन विधेयक के बाद महिला नेताओं को अवसर देने की रणनीति के तहत भी यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कृष्णा पासवान अपने क्षेत्र में एक सक्रिय और मुखर विधायक के रूप में जानी जाती हैं। फरवरी 2026 में अइमापुर-रतनपुर मार्ग पर घटिया निर्माण पाए जाने पर उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर फावड़े से सड़क उखड़वाते हुए काम रुकवाया था। इसके अलावा धान खरीद केंद्रों पर किसानों की शिकायत मिलने पर उन्होंने औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। मंत्री बनने की खबर मिलते ही खागा विधानसभा क्षेत्र और फतेहपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे महिला सशक्तिकरण और दलित समाज को सम्मान देने वाला कदम बताया है। कृष्णा पासवान का यह सफर आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से लेकर राज्य मंत्री बनने तक न केवल संघर्ष की कहानी है, बल्कि यह उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणा है जो समाज में आगे बढ़ने का सपना देखती हैं।

क्या कृष्णा पासवान बदलेंगी फतेहपुर की सियासत?

READ ALSO

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग

फतेहपुर। खागा विधायक कृष्णा पासवान के योगी सरकार में मंत्री बनने के बाद जिले की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। खासतौर पर पासवान (दलित) समाज के बीच उनकी बढ़ती स्वीकार्यता को भाजपा के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कृष्णा पासवान अपने समाज को एकजुट कर भाजपा के पक्ष में मजबूत आधार तैयार कर पाएंगी?
राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा लंबे समय से दलित वोट बैंक में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है। ऐसे में कृष्णा पासवान का मंत्री बनना सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी माना जा रहा है। अगर वह अपने क्षेत्र और समाज में सक्रियता बढ़ाती हैं, तो इसका सीधा फायदा पार्टी को मिल सकता है। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी का ‘पीडीए’ (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) फार्मूला भी इसी वर्ग पर केंद्रित है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कृष्णा पासवान दलित मतदाताओं को सपा के इस समीकरण से अलग कर पाने में सफल होती हैं या नहीं। अगर ऐसा होता है, तो यह सपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। फतेहपुर जिले की सीटों पर भी इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि मंत्री बनने के बाद विकास कार्यों को गति मिलेगी, जिससे आगामी चुनाव में पार्टी को लाभ मिल सकता है। हालांकि, यह भी सच है कि सिर्फ पद मिलने से चुनावी जीत तय नहीं होती, बल्कि जमीनी काम और जनता से जुड़ाव ही असली कसौटी होता है। अब सबकी नजरें कृष्णा पासवान के अगले कदमों पर टिकी हैं कि क्या वह सामाजिक समीकरण साधते हुए भाजपा को मजबूत करेंगी, या विपक्ष अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रहेगा?

Related Posts

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान
फतेहपुर

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

September 22, 2026
खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग
फतेहपुर

खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग

September 22, 2026
फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर

फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

September 22, 2026
फतेहपुर में छात्राओं ने निबंध लेखन में दिखाया हुनर, दिव्यांशी सिंह ने मारी बाजी
फतेहपुर

फतेहपुर में छात्राओं ने निबंध लेखन में दिखाया हुनर, दिव्यांशी सिंह ने मारी बाजी

September 22, 2026
फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें
फतेहपुर

फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें

September 22, 2026
फतेहपुर में पराली जलाने पर सख्ती, किसान के साथ लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई
फतेहपुर

फतेहपुर में पराली जलाने पर सख्ती, किसान के साथ लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई

September 22, 2026
Next Post
समाज सेवी ने विद्यालय के बच्चों को फ्रीज़र और झूला देकर सम्मानित किया

समाज सेवी ने विद्यालय के बच्चों को फ्रीज़र और झूला देकर सम्मानित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

504529
Total Visitors
1030
Visitors Today

Recent Posts

  • फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान September 22, 2026
  • खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग September 22, 2026
  • फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन September 22, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)