- जर्जर विद्युत केबिल से लगी, राहगीरों-दुकानदारों में अफरा-तफरी
कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में बस स्टैंड के पास मुगल सड़क किनारे एक बरगद के पेड़ पर से गुजरी पीवीसी विद्युत लाइन में बुधवार रात 8 बजकर 15 मिनट पर आग लग गई। इस घटना से राहगीरों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया। चलती लाइन में पानी डालने के बावजूद एक बड़ा हादसा टल गया और पेड़ के नीचे खड़ी एक कार भी सुरक्षित बच गई। कन्हैया नगर निवासी पंकज, राजू, शिवम और मनोज ने बताया कि मुगल सड़क किनारे की पीवीसी केबिल जर्जर हालत में है और आए दिन जल जाती है। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या बनी रहती है। आग लगने की सूचना बिजली विभाग को दी गई। बिजली विभाग के अवर अभियंता राहुल साहू ने तत्काल लाइनमैन को मौके पर भेजकर जली हुई केबिल को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।














