सवांददाता: नेहा गुप्ता
अभिनन्दन मोर्चा
शाहबाद (रामपुर) : स्थानीय प्रशासन ने नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू करने और अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शाहबाद क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन और कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ बिलारी चौराहे का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने चौराहे पर अवैध रूप से खड़े ठेलों को वहां से हटवाया और दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही, तीन सवारी चला रहे बाइक चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए गए। इस दौरान सीओ ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल प्रमोद उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से नगर में हड़कंप मच गया है।










