- कानून के शिकंजे में ‘संदीप भट्ट’ पुरानी रंजिश में की थी जान से मारने की कोशिश, चिलुआताल पुलिस ने दबोचा!
संवाददाता- जाकिर अली
गोरखपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियान के तहत चिलुआताल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में काफी समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इसी साल मकर संक्रांति के दिन यानी 14 जनवरी 2026 को अजीजुल्लाह उर्फ चकिया शुक्ल गांव में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। आरोप है कि अभियुक्त संदीप भट्ट ने अपने विरोधियों को जान से मारने की नीयत से वादी और उसके परिजनों के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चिलुआताल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 19/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण और चिलुआताल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वांछित अभियुक्त संदीप भट्ट (पुत्र चंद्रशेखर भट्ट) को उसके गांव अजीजुल्लाह उर्फ चकिया शुक्ल से दबोच लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कामयाबी को धरातल पर उतारने में चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह,
चन्दन नारायण, (उप-निरीक्षक)
अभिषेक सिंह, (आरक्षी)
सचिन कुमार, (आरक्षी)















