जहानाबाद : जहानाबाद पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब गोवध निवारण अधिनियम में वांछित एवं पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा हेतु की गई फायरिंग में गोली बदमाश के पैर में लगी जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के बाद न्यायालय भेजा है थाना क्षेत्र के गांव चन्दीपुर निवासी हफीज (हाफ़िज़) जिसके खिलाफ थाना जहानाबाद में गोवध निवारण सहित दो मुकदमे पंजीकृत हैं सोमवार की रात्रि लगभग एक बजे थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह,एस एस आई संजय सिंह यादव,उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह, विकास कन्नौजिया, मनोज कुमार,नीरज कुमार, पुलिस बल के साथ गश्त में थे तभी चन्दीपुर गांव के समीप तारापुर मार्ग पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को देखा पुलिस द्वारा आवाज देते ही हफीज ने पुलिस पर फायर कर दिया आत्मरक्षा हेतु पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लगी जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से पुलिस ने एक अदद देसी तमंचा 315 बोर , एक कारतूस नाल में फंसा हुआ, एक जिन्दा कारतूस , एवं लोहे का चापड तथा लकड़ी का ठीहा बरामद कर न्यायालय भेजा है चन्दीपुर गांव के चौकीदार रामबिलास की तहरीर पर पुलिस ने हाफिज सहित दो नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण का मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि हाफिज शातिर किस्म का अपराधी है इसके अन्य साथियों की भी तलाश में पुलिस की टीम गठित की गई है शीघ्र ही अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिये जायेंगे















