फतेहपुर। जल निगम नगरीय/ग्रामीण विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने अधिशाषी अभियंता जल निगम नगरीय और ग्रामीण से विभाग में स्वीकृत निर्माणाधीन परियोजनाओं, पूर्ण ही चुकी परियोजनाओं व संचालित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम ग्रामीण के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत पाइप पेय जल योजना के निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं निर्माणाधीन है और पाइपलाइन बिछा दी गए है, में सभी मार्गो को हर हाल में मोटरेबल कराना सुनिश्चित किया करें , यदि मार्ग खराब होने के कारण कोई गंभीर दुर्घटना हो जाती है, तो संबंधित कार्यदाई संस्था की जिम्मेदारी होगी और संबंधित कार्यदाई के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में छोटे–छोटे कार्य रह गए है, को जल्द से जल्द पूरा कराकर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराए। निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाए, के लिए हर माह में कितनी योजनाएं पूर्ण हो सकती है, का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य कराए साथ ही रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि जितनी भी परियोजनाएं क्रिटिकल एएनसी की प्रगति धीमी है, के खिलाफ नोटिक जारी करने के निर्देश अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को दिए। हाउस होल्ड कनेक्शन में तेजी लाए। उन्होंने अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का समय–समय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को देखे । जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराए।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, जिला समन्वय कार्यदाई संस्था, कार्यदाई संस्था के पदाधिकारी गायत्री, बाबा, भू–रतनम, पावर मैक आदि उपस्थित रहे ।















