*जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में पूरे जनपद में आज चलाया जा रहा है सफाई अभियान*।
*पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से हुई सफाई अभियान की शुरुआत*
फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून के मध्य, *”समेकित जन–कल्याण एवं जन–जागरूकता अभियान”* के तहत नगरपालिका व अन्य सभी निकायों तथा ग्रामपंचायतों में वृहद सफाई अभियान चलाया गया के क्रम में पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहे से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार, ईओ नगरपालिका रविन्द्र कुमार,अध्यक्ष नगरपालिका परिषद राजकुमार मौर्य सहित अन्य लोगों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अपर जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की कि अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें, कूड़े को सड़क पर न फेंके, डस्टबिन का इस्तेमाल करें और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग दें। इसी तरह सभी नगरपंचायतों में भी अधिशाषी अधिकारियों के नेतृत्व में साफ – सफाई अभियान चलाया गया और ग्राम पंचायतों में जिलापंचायतराज अधिकारी व अन्य लोगों के नेतृत्व में वृहद साफ़ – सफाई का कार्य आज कराया जा रहा है।















