- शिविर में उपस्थित बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्रासन कराया एवं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी कर पोषाहार की पोटली भी दी।*
- जन कल्याणकारी योजनाओं एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए।*
*फतेहपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अन्नू श्रीवास्तव, द्वारा विकास खंड भिटौरा परिसर में आयोजित जन कल्याण शिविर एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तथा गोष्ठी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया । शिविर में विभिन्न विभागों के लगाए गये स्टॉलों(कृषि, शिक्षा, उद्योग, उद्यान, पूर्ति, स्वास्थ्य, बाल विकास, सिंचाई, विद्युत, पशुपालन, रेशम, बैंक, समाज कल्याण आदि)का अवलोकन किया और शिविर में उपस्थित बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्रासन कराया वहीं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की और पोषाहार की पोटली भी प्रदान की गई । मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जनधन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन एवं डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास आज धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है। इस इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने जन कल्याणकारी योजनाओं एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। ब्लॉक परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा पौध रोपित किए गए। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून, 2026 तक ‘‘समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान’’ के तहत मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के पहल *”एक पेड़ माँ के नाम”* पर पौधरोपित किये। इस अवसर कुलदीप भदौरिया, रामप्रकाश गुप्ता, जितेंद्र सिंह सेंगर, खंड विकास अधिकारी भिटौरा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकार सहित विभिन्न संबंधित उपस्थित रहे।















