जहानाबाद। मोहर्रम माह की पांचवीं की देर शाम कस्बे के मोहल्ला गढ़ी से पूर्व प्रधान मोहम्मद एहसान द्वारा ईजादकर्दा प्राचीन ताजिये का जुलूस अकीदतमंदों के बीच निकाला गया जो कस्बे के निर्धारित मार्गो गढ़ी ,लालूगंज, बाकरगंज से होता हुआ चौक के समीप स्थित इमाम चौक में रखा गया जहां लोगों ने अपनी अपनी मन्नतें मानी एवं बढाई, जुलूस पुनः वहां से वापस गढ़ी स्थित इमाम चौक आया रास्ते में अकीदतमंदों ने ताज़िए एवं अलम पर फूलों के हार एवं कलावा बांधकर मन्नतें मानी जुलूस के हमारा कोडा रजयौडा के अखाड़े में शामिल लोगों ने खलीफा बराती की देखरेख में अपने अपने फ़नो के जौहर दिखाये सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह, पी के पाठक, एवं कस्बा इंचार्ज बिंदेश कुमार गिरी सहित गुड्डू, मोहम्मद शाहिद , शेखर , उजमान , मुशरान,काजू , रेहान,लकी सहित भारी पुलिस बल एवं कस्बे वासी शामिल रहे















