• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, October 22, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव

2 सितंबर से था लापता, 48 घंटे बाद मुरादीनपुर पुलिया के नीचे मिला शव; पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

News-Desk by News-Desk
September 6, 2026
in फतेहपुर
0
राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव

फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में हुए खूनी संघर्ष और पांच लोगों पर जानलेवा हमले के मामले में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 48 घंटे से लापता चल रहे राजू विश्वकर्मा (48) का शव कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुरादीनपुर पुलिया के नीचे रामगंगा नहर में फंसा मिला।

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। सूचना पर औंग पुलिस के पहुंचने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान राजू विश्वकर्मा पुत्र महावीर विश्वकर्मा के रूप में की। राजू का शव मिलने के बाद पहले से ही रहस्यमय बने बीकमपुर कांड ने अब और गंभीर मोड़ ले लिया है।

READ ALSO

फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 350 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से राजू की मौत की वजह और शव के नहर तक पहुंचने की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।

2 सितंबर से लापता था राजू

पुलिस के मुताबिक पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 2 सितंबर 2026 को हुई थी। आशापुर निवासी पवन विश्वकर्मा राजू विश्वकर्मा को उसके पुत्र राजकरण के लिए लड़की दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसके बाद पवन अकेले वापस लौट आया। जब परिजनों ने राजू के बारे में जानकारी मांगी तो पवन की ओर से उसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

राजू के अचानक लापता होने से परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और मामले की सूचना औंग थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने राजू की गुमशुदगी के संबंध में अभियोग दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

राजू की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया। संभावित स्थानों पर पड़ताल और सुराग जुटाने का काम जारी रहा। पुलिस लगातार यह पता लगाने में जुटी थी कि पवन के साथ जाने के बाद राजू आखिर कहां गया।

खूनी संघर्ष ने बढ़ाई मामले की पेचीदगी

इसी बीच अगले ही दिन सामने आई खूनी घटना ने पूरे मामले को और पेचीदा बना दिया। 3 सितंबर की रात बीकमपुर गांव में पवन विश्वकर्मा ने अपने ससुरालीजनों राजेश, राजकरण, प्रदीप, गोरे और बुद्धा पर धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से परिवार में चीख-पुकार मच गई। हमले में पांच लोग घायल हो गए। घटना के दौरान बीच-बचाव और आत्मरक्षा में पवन विश्वकर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजू के पहले से लापता होने के कारण पुलिस के सामने एक साथ कई सवाल खड़े हो गए थे।

इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

राजू का शव मिलने के बाद बीकमपुर कांड की जांच में कई अहम सवाल खड़े हो गए हैं। राजू की मौत कब और कैसे हुई? उसकी मौत नहर में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है? पवन के साथ जाने के बाद राजू कहां गया? उसका शव मुरादीनपुर की रामगंगा नहर तक कैसे पहुंचा?

इन सभी सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

राजू की मौत के बाद बीकमपुर की घटना अब सिर्फ खूनी हमले तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

Related Posts

फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 350 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
अन्य

फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 350 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

October 16, 2026
फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त
फतेहपुर

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त

October 1, 2026
फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग
फतेहपुर

फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग

October 1, 2026
फतेहपुर में हिंदू महासभा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, नवरात्र से शुरू होगा सदस्यता अभियान
फतेहपुर

फतेहपुर में हिंदू महासभा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, नवरात्र से शुरू होगा सदस्यता अभियान

October 1, 2026
फतेहपुर में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके, पॉक्सो कानून की भी दी जानकारी
फतेहपुर

फतेहपुर में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके, पॉक्सो कानून की भी दी जानकारी

October 1, 2026
सरिता भारती को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं, जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाने की उम्मीद
फतेहपुर

सरिता भारती को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं, जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाने की उम्मीद

October 1, 2026
Next Post
रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

554869
Total Visitors
2326
Visitors Today

Recent Posts

  • जमानियां नगर पालिका में सभासदों का धरना नौवें दिन भी जारी, मांगें पूरी नहीं होने पर इस्तीफे की चेतावनी October 16, 2026
  • फतेहपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 350 जोड़ों की शादी, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद October 16, 2026
  • पलिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिव्यांगजनों को बांटे गए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, विधायक रोमी साहनी ने किया वितरण October 16, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)