फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश (गर्ग गुट) के नगर अध्यक्ष प्रशांत केसरवानी के नेतृत्व में खागा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव को लेकर रेल मंत्रालय भारत सरकार के नाम स्टेशन अधीक्षक को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में पांच सूत्रीय मांगें रखी गईं, जिनमें खागा रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का ठहराव और नई ट्रेनों का संचालन शामिल है। नगर अध्यक्ष ने बताया कि खागा रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन कोरोना काल के बाद कई ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801 और 12802) और रीवा एक्सप्रेस (12427 और 12428) ट्रेन को खागा रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाए। इसके अलावा, कानपुर फतेहपुर मेमू ट्रेन (64594 और 64593) का संचालन भी खागा रेलवे स्टेशन से कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में तहसील प्रभारी राजेश कुमार साहू, महामंत्री संजय जयसवाल, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार गुप्ता, महिला नगर अध्यक्ष किरन गौतम और अन्य पदाधिकारी शनि सोनी, धर्मेंद्र सिंह, राहुल सिंह, संजय द्विवेदी, विकास गुप्ता, विनय केसरवानी, हिमांशु गुप्ता, शिखर केसरवानी, इसराइल फारुकी, अमित प्रजापति, श्लोक प्रजापति, मो0 कासिम और रानू केसरवानी शामिल थे।















