फतेहपुर। ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत आसलपुर मे स्वास्थ्य, पंचायतीराज, बाल विकास पुष्टाहार विभाग एवं पिरामल फाऊंडेशन के संयुक्त प्रयास से ग्राम चौपाल, स्वास्थ्य व पोषण शिविर और आयुष्मान शिविर का सफल आयोजन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर शैलेश गौतम,बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर शारदा वर्मा के सहयोग से स्वास्थ्य शिविरों एवं पोषण और आयुष्मान शिविर,ग्राम चौपाल का सफल आयोजन किया गया इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।शिविर में 75 लोगों की मधुमेह और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। 11 व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड , एवं आर बी एस के टीम द्वारा 54 बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कान रोग, आंख रोग, जबकि लोगों की सामान्य बीमारियों की जांच की गई। विशेष ध्यान गर्भवती महिलाओं पर दिया गया। एनीमिया जांच और ,ए एन सी की जांच गई, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त हुई। इसके साथ ही,गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा लोगों को पोषण परामर्श दिया गया। साथ में चार बच्चों का अन्नप्राशन एवं चार गर्भवती महिलाओं को ग्राम प्रधान के द्वारा पोषण पोटली दे कर गोद भराई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया और ग्राम चौपाल में ग्राम प्रधान बुद्ध प्रकाश मौर्य ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और कुछ समस्याओं को बहुत ही जल्द निराकरण की बात कही। मिशन शक्ति के तहत ग्रामीणों को शसक्त भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 175 व्यक्तियों की ओ पी डी की गई। यह शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जहां उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर के सफल आयोजन से गांव के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की गई है।















