फतेहपुर। शादीपुर स्थित द्विवेदी रेस्टोरेंट में समाजसेवी संतोष तिवारी व भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी मीडिया से रूबरू हुए इस दौरान उन्होंने बताया की श्री जगन्नाथ मंदिर का भूमि पूजन एवं कार्यारंभ 02 नवंबर को हनुमान मंदिर रामगंज पक्का तालाब में किया जा रहा है। जिसमें तमाम लोग शिरकत कर रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में पद्म विभूषण श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दैतापति भवानी दास महाराज प्रधान दैतापति सेवायत जगन्नाथ धाम पुरी उडीसा पधार रहे हैं। इसके साथी रामनारायण दास त्यागी महाराज, बालक योगेश्वर दास, आचार्य रामचंद्र दास,स्वामी देवेंद्र आनंद गिरि महाराज सहित अन्य संतों का समागम फतेहपुर की धरती में हो रहा है। वही उन्होंने बताया की भूमि पूजन स्थल पर 108 संतों की टोली के द्वारा भूमि पूजन किया जाएगा।वही संतों का आशीर्वचन भी होगा तो वही दस एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण भी लोग देख सकेंगे। पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। स्पेशल मीडिया गैलरी भी बनाई जा रही है ताकि मीडिया के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।इस दौरान उन्होंने कहा की तमाम आए हुए भक्तों को प्रसाद की व्यवस्था है। प्रसाद लेने के बाद ही लोग अपने-अपने गंतव्य स्थान जा पाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने फतेहपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का भी आभार व्यक्त किया जो स्वयं भगवान जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन परिसर का निरीक्षण किया है और अपने स्तर से सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं।















