फतेहपुर। जैविक खेती के गुर सीखने को किसानो का एक जत्था चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवम् प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय कानपुर के लिए रवाना किया गया। यहां किसान जैविक खेती के लाभ जानेगे। वैज्ञानिकों द्वारा माडल प्रस्तुत कर किसानो को दक्ष किया जायेगा। मंगलवार को मलवा, भिटौरा, तेलियानी विकास खंड से उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में मलवा कस्बे से एसएमएस प्रवीन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा बस को रवाना किया। वैज्ञानिकों के द्वारा किसानो को जैविक खेती के प्रशिक्षित किया जायेगा। कृषि विभाग के सर्विस प्रोवाइडर ईश एग्रीटेक प्रा0 लि0 इन्दौर म0 प्र0 से प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर जितेंद्र सिंह, फील्ड ऑफिसर ऋषि कुमार, आशीष कुमार, अखिलेश कुमार, राहुल कुमार आदि रहे।















