कार्यकर्ताओं से लखनऊ पहुंचने का आह्वान
फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को मुराइन टोला स्थित भुईयां देवी ट्रस्ट परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बसपा के जिला अध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पंकज गौतम एवं माननीय आकाश राव, मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 15 मार्च 2026 को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम साहब के जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने बताया कि 15 मार्च को प्रेरणा स्थल, जेल रोड लखनऊ में मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद फतेहपुर के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पूर्व पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया गया, ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके। बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से महेश मिश्रा, सूर्य भवन फौजी, सूर्यपाल लोधी, चंदन लोधी, मनोज गौतम, पूतन सोनकर, हरपाल कुरील, रणजीत सिंह, गुलाबचंद पासी, रोशन गौतम, फूलचंद गौतम सहित कई पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।















