• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, April 26, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं : डीएम

News-Desk by News-Desk
March 11, 2026
in गोरखपुर
0
जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं : डीएम

READ ALSO

*होमगार्ड परीक्षा और यात्री सुरक्षा को लेकर GRP सख्त, रेल अनुभाग में विशेष चेकिंग के निर्देश*

*मंडलायुक्त की दो टूक;’लापरवाही बर्दाश्त नहीं तय समय पर पूरी हों 10 करोड़ से बड़ी परियोजनाएं*

  • अफवाह फैलाने व कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्पष्ट किया है कि जनपद में रसोई गैस की किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैलने की जानकारी मिली है, जो पूरी तरह निराधार हैं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा रसोई गैस की कमी को लेकर अफवाह फैलाई गई या अफवाह की आड़ में कालाबाजारी करने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे रसोई गैस की किल्लत से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अनावश्यक रूप से गैस सिलिंडर का अतिरिक्त स्टॉक करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि सरकार की व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक उपभोक्ता को नियमानुसार गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और जिले में इसकी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि रसोई गैस की बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए ओटीपी प्रणाली लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत गैस सिलिंडर की डिलीवरी उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाती है, जिससे किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को पैनिक बुकिंग से बचना चाहिए। अनावश्यक बुकिंग या सिलिंडर को रोककर रखने की प्रवृत्ति से बचने की आवश्यकता है, क्योंकि इससे अन्य उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में रसोई गैस का कृत्रिम अभाव नहीं दिखना चाहिए। यदि किसी एजेंसी या बिचौलिए द्वारा गैस की कालाबाजारी करने या उपभोक्ताओं को परेशान करने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी स्थिति में संबंधित एजेंसी या व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी रसोई गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Tags: #AdministrationUpdate#DistrictMagistrate#EssentialServices#GasCylinder#NoShortage#PublicInformation

Related Posts

*होमगार्ड परीक्षा और यात्री सुरक्षा को लेकर GRP सख्त, रेल अनुभाग में विशेष चेकिंग के निर्देश*
गोरखपुर

*होमगार्ड परीक्षा और यात्री सुरक्षा को लेकर GRP सख्त, रेल अनुभाग में विशेष चेकिंग के निर्देश*

April 22, 2026
*मंडलायुक्त की दो टूक;’लापरवाही बर्दाश्त नहीं तय समय पर पूरी हों 10 करोड़ से बड़ी परियोजनाएं*
गोरखपुर

*मंडलायुक्त की दो टूक;’लापरवाही बर्दाश्त नहीं तय समय पर पूरी हों 10 करोड़ से बड़ी परियोजनाएं*

April 22, 2026
*एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*
गोरखपुर

*एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*

April 21, 2026
*समाजवादी पार्टी ने अशफ़ाक हुसैन मेकरानी को बनाया राष्ट्रीय सचिव, पूर्वांचल में खुशी की लहर*
गोरखपुर

*समाजवादी पार्टी ने अशफ़ाक हुसैन मेकरानी को बनाया राष्ट्रीय सचिव, पूर्वांचल में खुशी की लहर*

April 21, 2026
*आगामी विधानसभा चुनाव में 202 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारेगी पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा।*
गोरखपुर

*आगामी विधानसभा चुनाव में 202 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारेगी पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा।*

April 20, 2026
*क्लब 17′ में पुलिस का छापा, अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ 4 गिरफ्तार*
गोरखपुर

*क्लब 17′ में पुलिस का छापा, अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ 4 गिरफ्तार*

April 20, 2026
Next Post
राजपुर में ब्लॉक स्तरीय कला प्रतियोगिता आयोजित

राजपुर में ब्लॉक स्तरीय कला प्रतियोगिता आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

279943
Total Visitors
651
Visitors Today

Recent Posts

  • *सिवनी गांव में खेतों में लगी भीषण आग, 50 बीघा से अधिक पराली जलकर खाक* April 24, 2026
  • सपा नेता अब्दुल राफे का भाजपा पर बड़ा हमला, आर्यन प्रकरण को बताया सुनियोजित साजिश April 24, 2026
  • *पुलिस ने चोरी का सफल खुलासा चौबीस घंटों में ही कर दिया* April 24, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)