गोरखपुर। ग्राम सभा जंगल डुमरी नंबर एक के भण्डारो टोला पर जर्जर हाइट टेशन पोल दे रहा है बड़ी दुर्घटना को दावत बिजली विभाग द्वारा घोर लापरवाही देखने को मिल रहा है। यह कहानी आदर जिले का नहीं है। यह मामला सीएम योगीआदित्य के जिले का है। बिजली विभाग द्वारा बकाया बिजली वसूलने के लिए हर दिन शहर हो या देहात निकल पड़ते हैं। जेई साहब अपने कर्मचारियों को लेकर किसी कारण वस अगर किसी का पैसा जमा होने में लेट हुआ तो साहब के आदेश पर उसकी तार पोल से कटकर उठा ले जाते हैं। अगर ग्रामीणों में देखा जाए तो बहुत सारे पोल जर्जर व्यवस्था में है।और हाई टेंशन तार 6 से 7 फीट जमीन से ऊपर लटका हुआ है। इसपर किसी भी अधिकारियों की नजर नहीं पड़ती है। साहब को अगर दिखाई देता है तो बस बकाया बिल का पैसा मुख्यमंत्री के लाख कहने पर भी बिजली विभाग कर्मचारी अपने मनमानी से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला गुलरिया थाने के पीछे ग्राम सभा गोपालपुर में हाई टेंशन तार स्कूल के ऊपर से जाता है। स्कूल में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। स्कूल के प्रबंधक ने बहुत बार बिजली विभाग अधिकारियों का चक्कर लगाए लेकिन उनकी एक नहीं सुने जेई, एसडीओ ग्राम सभा गोपालपुर की जनता में खौंफ के साए में रहने पर है। मजबूर हाई टेंशन तार से लगभग एक दर्जन बंदर को करंट लगने से मौत भी हो चुका है। इस तार को बदलवाने के लिए उसी ग्राम सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी धर्मेंद्र निषाद ने अधिकारी को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। लेकिन देखने वाली बात यह है कब जागेंगे अधिकारी कब मिलेगा ग्राम सभा के लोगों को खतरनाक तार और जर्जर पोल से राहत।














