• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, November 22, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

योग से सशक्त नारी का संदेश, छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक का मंचन

News-Desk by News-Desk
March 13, 2026
in वाराणसी
0
योग से सशक्त नारी का संदेश, छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक का मंचन

READ ALSO

काशी विश्वनाथ धाम में धनतेरस पर होगा मां अन्नपूर्णा का भव्य शृंगार, श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन का अवसर

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*

किरण शर्मा
वाराणसी। आर्य महिला पी.जी. कॉलेज, वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई ‘A’ एवं ‘D’ द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन दुर्गाकुंड मलिन बस्ती और बनकटी हनुमान मंदिर मलिन बस्ती में “योग शक्ति – स्वस्थ नारी, सक्षम नारी” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेविकाओं द्वारा “नारी शक्ति का जागरण – योग के संग” विषय पर प्रेरणादायक नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद “योग अपनाओ, नारी को सशक्त बनाओ” और “योग से स्वास्थ्य, नारी का आत्मविश्वास” विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने योग और महिला सशक्तिकरण के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक “जब नारी करेगी योग, तभी बढ़ेगा समाज का संयोग” का मंचन कर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही नारा लेखन और कविता पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें “स्वस्थ नारी – राष्ट्र की शक्ति” विषय पर छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। भोजन के बाद कॉलेज की योग शिक्षिका गीता जी ने स्वयंसेविकाओं को योग के महत्व और इसे एक व्यावसायिक कौशल के रूप में अपनाने के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में योग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि स्वरोजगार और करियर के अवसर भी प्रदान करता है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम में लगभग 100 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी की। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ‘A’ की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वप्ना बंद्योपाध्याय तथा इकाई ‘D’ की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंत में कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रतिभागियों, स्वयंसेविकाओं और मीडिया का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Tags: #NariShakti#NukkadNatak#StreetPlay#StudentActivity#WomenEmpowerment#YogaForWomen

Related Posts

काशी विश्वनाथ धाम में धनतेरस पर होगा मां अन्नपूर्णा का भव्य शृंगार, श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन का अवसर
अन्य

काशी विश्वनाथ धाम में धनतेरस पर होगा मां अन्नपूर्णा का भव्य शृंगार, श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन का अवसर

November 5, 2026
*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*
वाराणसी

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*

June 18, 2026
रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया
वाराणसी

रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया

June 18, 2026
राज्य कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न
वाराणसी

राज्य कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न

June 14, 2026
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
वाराणसी

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

June 12, 2026
सपा का अल्टीमेटम ‘शराब के ठेके, बार और आलीशान मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर’।
वाराणसी

सपा का अल्टीमेटम ‘शराब के ठेके, बार और आलीशान मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर’।

June 9, 2026
Next Post
अलविदा जुमे की नमाज में मुल्क में अमन चैन की मांगी दुआ

अलविदा जुमे की नमाज में मुल्क में अमन चैन की मांगी दुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

628927
Total Visitors
860
Visitors Today

Recent Posts

  • ट्रोलिंग से परेशान वीना मलिक लाइव शो में हुईं भावुक, अपने शरीर को लेकर कही ऐसी बात कि दर्शक रह गए हैरान November 21, 2026
  • बांग्लादेश को दोहरा झटका, हसन महमूद और मुशफिकुर रहीम दूसरे टेस्ट से बाहर November 21, 2026
  • झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का संचालन नामकुम के जियाडा भवन से होगा November 21, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)