• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, November 25, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

“एलडीए का ‘जादुई पाउडर’: सील टूटी नहीं, इमारत खुद खड़ी हो गई!”

News-Desk by News-Desk
March 26, 2026
in लखनऊ
0
“एलडीए का ‘जादुई पाउडर’: सील टूटी नहीं, इमारत खुद खड़ी हो गई!”

संवाददाता मोहम्मद सैफ
लखनऊ। मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस का मंत्र जपने वाले लोक भवन की बगल में ही कानून की धज्जियाँ उड़ती देखना किसी चमत्कार से कम नहीं है। हजरतगंज जैसे अति-विशिष्ट इलाके की बी.एन. रोड पर अनूप कुमार अग्रवाल का अवैध निर्माण लखनऊ विकास प्राधिकरण की कार्यकुशलता पर एक करारा तमाचा है।

READ ALSO

यूपी में वोटर लिस्ट की जांच होगी और सख्त, बूथ से लेकर मंडल स्तर तक होगी निगरानी, 2027 चुनाव से पहले आयोग का बड़ा कदम

मेदांता लखनऊ के एनआईसीयू में 99 प्रतिशत से अधिक नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान

बीती 21 फरवरी को एलडीए के लव-लश्कर ने बड़े शोर-शराबे के साथ यहाँ धारा-28(क) के तहत सील लगाई, फोटो खिंचवाई और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खूब वाहवाही लूटी। लेकिन शायद विभाग की उस सील में फेविकोल नहीं, बल्कि अदृश्य स्याही लगी थी। सीलिंग के बाद निर्माण रुकने के बजाय बुलेट ट्रेन की रफ्तार से भागने लगा। पार्किंग का नामोनिशान गायब है, मगर सेटिंग ऐसी फिट है कि कंपाउंडिंग (शमन) की फाइलें ओलंपिक फाइनल की तरह दौड़ रही हैं।

विभागीय अधिकारियों को आलीशान दफ्तर और लग्जरी गाड़ियाँ इसलिए दी गई हैं ताकि वे अवैध निर्माण रोक सकें, न कि बिल्डरों के मूक सहयोगी बनकर कागजी घोड़े दौड़ाएं। बिजली विभाग और पुलिस को दी गई सूचनाएं भी ढाक के तीन पात साबित हुईं। ऐसा लगता है जैसे रसूखदार बिल्डर के आगे सरकारी करंट ही खत्म हो गया है।

हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी से चंद कदमों की दूरी पर भ्रष्टाचार की यह इमारत खड़ी हो रही है। जब राजधानी के दिल में ही कानून की कब्रगाह बनाई जा रही हो, तो बाकी शहर का क्या हाल होगा? अब देखना यह है कि बाबा का बुलडोजर इस खास इमारत का रास्ता भूल गया है या फिर ड्राइवर को नक्शा समझाने की जिम्मेदारी किसी खास को दे दी गई है? एलडीए से न्याय की उम्मीद करना अब मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा हो गया है।

Tags: #BuildingScam#CityNews#ConstructionNews#illegalconstruction#LDA#UrbanDevelopment

Related Posts

यूपी में वोटर लिस्ट की जांच होगी और सख्त, बूथ से लेकर मंडल स्तर तक होगी निगरानी, 2027 चुनाव से पहले आयोग का बड़ा कदम
अन्य

यूपी में वोटर लिस्ट की जांच होगी और सख्त, बूथ से लेकर मंडल स्तर तक होगी निगरानी, 2027 चुनाव से पहले आयोग का बड़ा कदम

November 24, 2026
मेदांता लखनऊ के एनआईसीयू में 99 प्रतिशत से अधिक नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान
अन्य

मेदांता लखनऊ के एनआईसीयू में 99 प्रतिशत से अधिक नवजात शिशुओं को मिला जीवनदान

November 19, 2026
आजम खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ED की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, मिली अंतरिम जमानत
अन्य

आजम खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ED की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, मिली अंतरिम जमानत

November 18, 2026
यूपी के सभी 75 जिलों में 22 नवंबर को एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, शाम 6 बजे बजेगा सायरन
अन्य

यूपी के सभी 75 जिलों में 22 नवंबर को एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, शाम 6 बजे बजेगा सायरन

November 17, 2026
सीएम योगी ने शुरू किया जनगणना-2027 का अभियान, बोले- अगले दशक के विकास की तस्वीर तय करेंगे आंकड़े
अन्य

सीएम योगी ने शुरू किया जनगणना-2027 का अभियान, बोले- अगले दशक के विकास की तस्वीर तय करेंगे आंकड़े

November 16, 2026
यूपी में शुरू होगी ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन आर्ट’ योजना, हर जिले की पारंपरिक कला को मिलेगी नई पहचान
लखनऊ

यूपी में शुरू होगी ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन आर्ट’ योजना, हर जिले की पारंपरिक कला को मिलेगी नई पहचान

November 13, 2026
Next Post
गोरखनाथ पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी मुदित पाण्डेय गिरफ्तार

गोरखनाथ पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी मुदित पाण्डेय गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

632020
Total Visitors
418
Visitors Today

Recent Posts

  • वैभव सूर्यवंशी ने दोहरा शतक जड़कर मचाया धमाल, बोले- पहले से सोचकर आया था बड़ी पारी खेलूंगा November 24, 2026
  • ‘ये प्रेम मोल लिया’ का पहला रिव्यू आया सामने, अनुपम खेर की मां ने दिए 100 में 100 नंबर November 24, 2026
  • राजीव गांधी की सुरक्षा हटाने को लेकर राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- पिता की हत्या की साजिश थी? November 24, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)