संवाददाता/जाकिर अली
गोरखपुर। एस एसपी डॉ0 कौस्तुभ के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गोरखनाथ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की रकम बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त, प्रगीत पुत्र ब्रिज बहादुर (निवासी: डांग, नेपाल) उसके पास से बरामद कुल रुपया 12,715 रुपये नकद संबंधित धाराएं: 305(d), 317(2) भारतीय न्याय संहिता बिएन एस की बढ़ोतरी की गई है मामला 1अप्रैल 2026 का है। जब वादी द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी कि अज्ञात चोर द्वारा मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे पैसे चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने तत्काल मु.अ.सं. 132/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उ.नि. हैदर अली खाँ और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त प्रगीत को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए 12,715 रुपये बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बिएन एस की बढ़ोतरी की गई है।
इस सराहनीय कार्य में निम्नलिखित अधिकारी व पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध औपचारिकताएं पूरी कर उसे जेल भेजा जा रहा है।















