- अमिताभ ठाकुर की सुरक्षा को लेकर आर-पार! कार्यकर्ताओं ने ‘जेड प्लस’ सुरक्षा के लिए उठाई आवाज*
गोरखपुर। सिद्धार्थनगर, समेत पूरे प्रदेश में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की सुरक्षा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को तत्काल ‘जेड प्लस’ (Z+) श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन के दौरान पूर्वांचल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए इस ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमिताभ ठाकुर की जनहित के मुद्दों पर बेबाकी और उनके द्वारा लगातार किए जा रहे संघर्षों को देखते हुए उनकी सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्टी पदाधिकारियों ने चेताया कि जनहित की आवाज उठाने वाले नेताओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि संवेदनशीलता को देखते हुए अमिताभ ठाकुर को अविलंब ‘जेड प्लस’ सुरक्षा घेरा मुहैया कराया जाए। इस दौरान स्थानीय स्तर के कई प्रमुख कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे।















