• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, September 24, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

बाबू जगत सिंह राज परिवार शोध समिति का प्रयास लाया रंग- सारनाथ में बदला गया शिलापट्ट

News-Desk by News-Desk
March 9, 2026
in वाराणसी
0
बाबू जगत सिंह राज परिवार शोध समिति का प्रयास लाया रंग- सारनाथ में बदला गया शिलापट्ट

किरण शर्मा

READ ALSO

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*

रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया

वाराणसी प्रमाणिक दस्तावेजों एवं प्राथमिक ऐतिहासिक साक्ष्य के विस्तृत अध्ययन के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ,नई दिल्ली ने स्वीकार किया है कि वाराणसी में सारनाथ स्थल बाबू जगत सिंह के द्वारा कराए गए उत्खनन से सर्वप्रथम प्रकाश में आया है।
उक्त मान्यता के आलोक में ही पत्रांक संख्या F.No.T-17/10/2024-EE (35099) दिनांकित 10.02.2026 को सारनाथ परिसर में नए संशोधित शिलापट्ट को लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि बाबू जगत सिंह ने 18वीं सदी के उत्तरार्ध में सारनाथ क्षेत्र में उत्खनन संबंधी कार्य को आरंभ कराया था । लंबे समय तक इतिहास के पन्नों में यह तथ्य दबा रहा । विगत वर्षों में जगत सिंह रॉयल फैमिली प्रोजेक्ट शोध समिति के अथक परिश्रम और प्रामाणिक स्रोतों के आधार पर अब इसे आधिकारिक मान्यता मिल गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय भारतीय इतिहास लेखन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। ज्ञातव्य रहे, पिछले वर्ष पत्रांक संख्या F.No.T-17/10/2024-EE दिनांकित 26.12.2024 को सारनाथ परिसर में धर्मराजिका शिलापट्ट को भी संशोधित कर नया शिलापट्ट लगाया गया है। बाबू जगत सिंह शोध समिति के संरक्षक प्रदीप नारायण सिंह के अनुसार यह कार्य भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संपन्न हुआ है। बाबू जगत सिंह रॉयल फैमिली शोध समिति ने उन प्रमाणित दस्तावेजों को ,भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली के समक्ष रखा है, जिसके आधार पर औपनिवेशिक शासन के समय से चली आ रही गलत मान्यता अब समाप्त हुई है। शिलापट्ट परिवर्तन कार्य में काशी के विद्वानों, विश्वविद्यालयों , महाविद्यालयों,जवाहरलाल नेहरू एवं कोलकाता विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा पटना विश्वविद्यालय आदि के वर्तमान एवं अवकाश प्राप्त प्रवक्ताओं का हमें योगदान मिला है। वाराणसी गाइड एसोसिएशन एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, नई दिल्ली का भी हमें समर्थन मिला साथ ही काशी के धर्म गुरुओं,इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया, डिजिटल तथा आकाशवाणी का भी हमें समर्थन मिला है। उक्त योगदान और समर्थन के लिए हम आप सभी को हृदय से नमन करते हैं। इस निर्णय से वाराणसी सहित पूरे देश में प्रसन्नता की लहर है। बाबू जगत सिंह की छठवीं पीढ़ी के वंशज प्रदीप नारायण सिंह ने कहा -“यह हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद आप सभी के सहयोग व समर्थन का ही परिणाम है कि आज उनके ऐतिहासिक योगदान को देश ने स्वीकारा है ।यह केवल हमारे परिवार व समिति के लिए ही नहीं अपितु वाराणसी के साथ ही देश की ऐतिहासिक विरासत के लिए भी गर्व का विषय है । श्री सिंह ने कहा हमारा शोध निरंतर जारी है, आगे शीघ्र ही कुछ नए तथ्य प्रकाश में आएंगे, देश को उससे अवगत कराया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान शोध समिति के सदस्य, अधिवक्ता त्रिपुरारी शंकर , प्रोफेसर राणा पीबी सिंह ,अरविंद कुमार सिंह एडवोकेट ,अशोक आनंद, डॉ (मेजर )अरविंद कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार दुबे वरिष्ठ पत्रकार, मनीष खत्री अवनीधर, एहसन अहमद, विकास एवं शमीम उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि सत्य और प्रमाणों पर आधारित, शोध अंततः अपना स्थान बना ही लेता है। इतिहासकारों का मत है कि इस निर्णय से न केवल सारनाथ के इतिहास को नया आयाम मिला है , अपितु स्थानीय नायकों के योगदान को भी राष्ट्रीय परिपेक्ष में पुन स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सचमुच यह शोध भारतीय इतिहास के पन्नों में सच्चाई की नींव डालने जैसा है। प्रदीप नारायण सिंह ने आह्वान किया कि उपरोक्त अनुक्रम में नालंदा, भरूच, अमरावती इत्यादि स्थलों पर इतिहासकारों, शोधकर्ताओं को प्राथमिक ऐतिहासिक साक्ष्य के आधार पर नवीन शोध की आवश्यकता है।

Tags: #BabuJagatSingh#CulturalHeritage#HeritageNews#HistoricalCorrection#HistoryMatters#ResearchCommittee#Sarnath

Related Posts

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*
वाराणसी

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*

June 18, 2026
रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया
वाराणसी

रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया

June 18, 2026
राज्य कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न
वाराणसी

राज्य कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न

June 14, 2026
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
वाराणसी

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

June 12, 2026
सपा का अल्टीमेटम ‘शराब के ठेके, बार और आलीशान मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर’।
वाराणसी

सपा का अल्टीमेटम ‘शराब के ठेके, बार और आलीशान मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर’।

June 9, 2026
*GRP और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता, 65 लाख रुपये के 310 चोरी और गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे*
वाराणसी

*GRP और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता, 65 लाख रुपये के 310 चोरी और गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे*

June 6, 2026
Next Post
राजपुर में रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

राजपुर में रोजगार सेवकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

496968
Total Visitors
279
Visitors Today

Recent Posts

  • फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान September 22, 2026
  • खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग September 22, 2026
  • फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन September 22, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)